Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत आयी सामने, जल्द ही किया जायेगा लॉन्च !

Teknikal Raman:  दोस्तों, शाओमी के आगामी स्मार्टफोन  रेडमी नोट 6 प्रो  के बारे में पहली लीक्ड खबर कुछ दिन पहले आयी थी जिसमें कहा गया था कि...

Teknikal Raman: दोस्तों, शाओमी के आगामी स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो के बारे में पहली लीक्ड खबर कुछ दिन पहले आयी थी जिसमें कहा गया था कि ये फोन नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जायेगा. और अभी-अभी एक और खबर इसी फोन के बारे में आयी है. रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत लीक होने के साथ ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशन जैसे रैम और इंटरनल स्टोरेज के बारे में पता चला है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 प्रो की कीमत को लेकर पॉपुलर लीक्स्टर रोलैंड Quandt ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी कीमत को उजागर किया है. और साथ ही इसके बड़ी जल्दी लॉन्च होने की भी बात कही. रोलैंड के अनुसार इस नोट 6 प्रो की कीमत 200 से 250 यूरो के बीच होगी, इंडियन रूपये में ये कीमत 16,500 रूपये से लेकर 21,000 रूपये तक की कीमत में ये फोन आ सकता है.

Third party image reference
रेडमी नोट 6 प्रो किस-किस कलर वेरिएंट में आयेगा, ये भी मालूम चल गया है. यह स्मार्टफोन तीन रंगों ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर में लॉन्च किया जायेगा. रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन दो वेरिएंट में आयेगा. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. वैसे इस फोन का 6GB रैम वेरिएंट भी इंडिया और चीन में रेडमी नोट 5 प्रो की तरह लॉन्च किया जा सकता है.

Third party image reference
इसके अलावा रेडमी नोट 6 प्रो के बारे में कोई खास इनफार्मेशन अभी तक नहीं मिली है. लेकिन पिछले रिपोर्ट्स की माने तो इसमें 5.45 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ होगा. नोट 5 प्रो की तरह इसमें  भी 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है. कैमरा डिपार्टमेंट में नोट 6 प्रो में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा हो सकता है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 10 पर काम करेगा. प्रोसेसर इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 670 या 660 दी जा सकती है. वैसे ये सभी फीचर्स ऑफिसियल नहीं हैं इसलिए इनपर शत-प्रतिशत विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles