Teknikal Raman : दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी के नए सब-ब्रांड POCO का पहला स्मार्टफोन Poco F1 अ...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी के नए सब-ब्रांड POCO का पहला स्मार्टफोन Poco F1 अभी हाल ही में लॉन्च हुआ था. और ये फोन पहली बार बिक्री के लिए फ़्लैश सेल के जरिये फ्लिप्कार्ट पर 29 अगस्त को उपलब्ध हुआ था. आश्चर्य की बात ये हुई कि महज 4-5 मिनट के भीतर ही ये फोन आउट-ऑफ़-स्टॉक हो गया.
Third party image reference
आपमें से जो लोग ये फोन लेना चाहते थे और पहली सेल में नहीं ले पाए तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस ये सस्ता फोन फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. पोको F1 की अगली यानी दूसरी सेल 5 सितम्बर को दोपहर 12 बजे होगी.

Third party image reference
ये फोन फ्लिप्कार्ट के साथ-साथ मी के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी सेल किया जायेगा. पहली सेल के बारे में फ्लिप्कार्ट ने कहा कि उसने करीब 1 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स इस फोन के मात्र 5 मिनट के भीतर ही सेल कर दिए. और हर एक सेकंड में 300 से अधिक यूनिट्स ख़रीदे जा रहे थे.
शाओमी पोको F1 की कीमत-
Third party image reference
शाओमी का ये फ्लैगशिप केटेगरी का फ़ोन तीन वेरिएंट में मिलता है. पहला वेरिएंट जिसे बेस वेरिएंट भी कहा जाता है उसकी कीमत 20,999 रूपये है. इस बेस वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज है. जबकि दुसरे वेरिएंट की कीमत की बात करें तो दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ मिलता है और इसकी कीमत 23,999 रूपये है. इसका तीसरा और हाई एंड वेरिएंट जिसमें 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज मिलती है, उसकी कीमत 29,999 रूपये है.
Third party image referenceशाओमी Poco F1 का स्पेसिफिकेशन-
- 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (नौच)
- कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन
- डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट
- माइक्रो एसडी सपोर्ट-256GB
- एंड्राइड ओएस- Oreo 8.1 (MIUI 9.6)
- रैम- 6GB और 8GB
- स्टोरेज- 64GB/128GB/256GB
Third party image reference- रियर कैमरा- 12MP+5MP ( डुअल फ़्लैश)
- सेल्फी कैमरा- 20MP
- प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
- GPU- एड्रेनो 630
- बैटरी- 4000mAh
- सेंसर- accelerometer, फिंगरप्रिंट, gyro, प्रोक्सिमिटी, बैरोमीटर, कंपास और इन्फ्रारेड फेस रिकग्निशन सेंसर
Third party image reference


No comments