Third party image reference Teknikal Raman: इस दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी और साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी Sams...
Third party image reference
Teknikal Raman: इस दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी और साउथ कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी Samsung ने आज अपने पिछले साल के फ्लैगशिप फोन Galaxy S8+ की कीमत में 12,000 रूपये की भारी कटौती कर दी है. जी हां अपने सही पढ़ा, पूरे 12 हजार रूपये इस फोन की कीमत एकबार में ही कम की गयी है. कीमत में कटौती होने की खबर सबसे पहले मुंबई के रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी S8+ को पिछले साल अप्रैल के महीने में 64,990 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में कटौती एकबार पहले भी हो चुकी है. पहली बार इसकी कीमत 6 हजार घटाई गयी थी और ये फोन अबतक 58,990 रूपये में बिक रहा था. लेकिन आज 12,000 रूपये कीमत कम किये जाने से ये फोन अब सिर्फ 39,990 रूपये का रह गया है.
Third party image reference
इस नयी कीमत पर गैलेक्सी S8+ ऑफलाइन स्टोर्स में मिलने भी लगा है. हालाँकि ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेज़न पर 45,999 रु और अन्य ऑनलाइन स्टोर्स पर वही पुरानी कीमत 58,990 रूपये में सेल किया जा रहा है. जल्द ही सभी जगह घटी हुई कीमत पर ये स्मार्टफोन मिलने लगेगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी S8+ के कुछ फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.2 इंच का Q एचडी सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. इस फोन को सैमसंग ने अपने खुद के प्रोसेसर Exynos 8895 से लैस किया हुआ है. यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ मिलता है. इसका एक और वेरिएंट है जिसमें 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस है.
Third party image reference

No comments