Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, कल ही आपने देखा कि ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने अपना दूसरा स्मार्टफोन रिय...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, कल ही आपने देखा कि ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी ने अपना दूसरा स्मार्टफोन रियलमी 2 लॉन्च किया था. इस लेटेस्ट फोन में कम्पनी ने इसबार डुअल रियर कैमरा के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दे दिया है. डेब्यू फोन रियलमी 1 में ये दोनों फीचर नहीं थे, न डुअल कैमरा और न ही फिंगरप्रिंट सेंसर था.
Third party image reference
अब खबर ये मिल रही है की 28 सितम्बर को Realme 2 Pro दमदार प्रोसेसर और फ्लैगशिप फोन जैसे फीचर के साथ लॉन्च किया जायेगा. आपको बता दें कि प्रो वर्जन के लॉन्च होने की खबर खुद कम्पनी ने ट्वीट करके दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ओप्पो के इस सुब-ब्रांड रियलमी का सीईओ इंडिया में जो हैं उनका नाम माधव सेठ है.
Third party image reference
उन्होंने हाल ही में मोबाइल इंडियन को बताया था कि रियलमी 2 के बाद रियलमी 2 प्रो एक महीने के अन्दर लॉन्च किया जायेगा. जिसकी कीमत रियलमी 1 और रियलमी 2 से ज्यादा होगी लेकिन 20 हजार रूपये के अन्दर ही होगी. इसके साथ बेहतरीन परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर दिया जायेगा. हालाँकि अभी तो प्रो वेरिएंट का कोई स्पेसिफिकेशन या फीचर नहीं बताया गया है और न ही अभी कोई लीक्स आयी है.
Third party image reference
लेकिन इतना तो है कि 20 हजार रूपये के आसपास कीमत होने का मतलब इसमें 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. और प्रोसेसर मेरे ख्याल से क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 636 लगाया जा सकता है. ये फोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा जब ये लॉन्च होगा.
Third party image reference

No comments