Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

168 दिनों की वैलिडिटी के साथ Vodafone का नया प्लान लॉन्च, Jio को मिली चुनौती !

Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, वोडाफोन इंडिया ने आज 29 अगस्त को एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें 168 दिनों की वैलिडिटी दी गयी ह...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, वोडाफोन इंडिया ने आज 29 अगस्त को एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें 168 दिनों की वैलिडिटी दी गयी है. यानी कि लगभग 6 महीने की वैधता के साथ यह प्लान आया है. इस प्लान की कीमत 597 रूपये है. वोडाफोन के इस प्रीपेड प्लान में कॉलिंग, SMS और इन्टरनेट यूज करने की फैसिलिटी भी दी गयी है. यह प्लान जियो को तो चुनौती देगी ही साथ ही साथ एयरटेल और बीएसएनएल को भी इस प्लान से कड़ी चुनौती मिलने वाली है.

Third party image reference
वोडाफोन प्लान- 597 रु में मिलने वाले बेनेफिट्स-
वोडाफोन के इस लेटेस्ट लॉन्च हुए प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी पूरे देश भर में कहीं भी करने के लिए मिलेगा. कॉलिंग फैसिलिटी के साथ 10GB 3G/4G डेटा इन्टरनेट चलाने के लिए मिलेगा. और इसके साथ ही 100 SMS भी डेली दिया जायेगा.

Copyright Holder: Teknikal Raman
करीब 6 महीने की वैधता के साथ आने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए नंबर वन प्लान साबित हो सकता है जो सिर्फ कॉलिंग करते हैं. हालाँकि इस प्लान में कॉल्स करने की FUP लिमिट लिमिट लगी हुई है. इसका मतलब यूजर बिलकुल असीमित कॉल्स नहीं कर सकता, हर रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट से अधिक फ्री कॉलिंग नहीं हो पायेगा.

Third party image reference
एक और बात ये प्लान फीचर फोन में 168 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा लेकिन अगर इसे स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जायेगा तो वैलिडिटी सिर्फ 112 दिन ही मिलेगी. वोडाफोन ने इस प्लान को ही फीचर फोन यूजर को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है. कम्पनी जियोफोन के प्लान को चुनौती देने की कोशिश कर रही है. आपको बता दें कि जियो मानसून हंगामा ऑफर के तहत 594 रूपये में 6 महीने तक जियोफोन खरीदने वाले को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ सभी जियो सर्विसेज मुफ्त दे रहा है.

Third party image reference
वहीँ एयरटेल की बात करें तो इसने तो बहुत पहले ही वोडाफोन की तरह 597 रूपये का ही प्लान लॉन्च किया था. एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में बिलकुल अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग करने के लिए मिलता है बिना किसी डेली या वीकली लिमिट के, साथ ही 10GB डेटा और हर रोज 100 SMS भी मिलता है. अब देखना ये है कि वोडाफोन का 597 रु का नया प्लान यूजर्स को आकर्षित करता है या नहीं.

Third party image reference

No comments

Latest Articles