Teknikal Raman : दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे शाओमी रेडमी नोट 5 और इन्फिनिक्स नोट 5 स्मार्टफोन के बारे में. ये दोनों ही फ...
Teknikal Raman: दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे शाओमी रेडमी नोट 5 और इन्फिनिक्स नोट 5 स्मार्टफोन के बारे में. ये दोनों ही फोन 10,000 के बजट में आते हैं. लेकिन इसमें से कोई एक तो होगा ही जो दुसरे से बेहतर परफॉर्म करने वाला फोन होगा. चलिए आज इन्हीं दोनों फोन्स के बीच तुलना करते हैं और पता लगाते हैं कि कौन सा फोन सबसे बेस्ट है.
Third party image reference
शाओमी का रेडमी नोट 5 सेकंड क्वार्टर में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन था. इस फोन में लेटेस्ट 18:9 डिस्प्ले और 4000mAh की बैटरी है जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा था. हालाँकि पांच-छः महीने बाद रेडमी नोट 5 को टक्कर देने के लिए इन्फिनिक्स ने हाल ही में Infinix नोट 5 लॉन्च किया है.
इस फोन में कम्पनी ने रेडमी से बढ़कर 4500mAh की बैटरी और 16MP का सेल्फी कैमरा दे दिया है. स्पेसिफिकेशन के मामले में तो इन्फिनिक्स का नोट 5 ज्यादा दमदार लगता है. लेकिन क्या सच में ये पावरफुल है. चलिए आगे देखते हैं.
फ़ोन का डिज़ाइन और डिस्प्ले-
Third party image reference
सबसे पहले रेडमी नोट 5 की बात करें तो इस फोन को मेटल से बनाया गया है और यूज करने में प्रीमियम डिवाईस जैसा लगता है. जबकि इन्फिनिक्स नोट 5 को पॉलीकार्बोनेट से बनाया है और ये ग्लास के जैसा लगता है. इन्फिनिक्स नोट 5 आपको ब्लू, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में मिलता है जबकि रेडमी नोट 5 ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और स्काई ब्लू रंग में मिलता है.
Third party image reference
डिस्प्ले साइज़ और क्वालिटी की बात करें तो रेडमी नोट 5 और infinix नोट 5 दोनों में ही 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 2.5D ग्लास और 18:9 aspect रेश्यो के साथ दिया गया है. इन्फिनिक्स के फोन में ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है और रेडमी नोट 5 भी काफी ब्राइट डिस्प्ले के अथ आता है.
प्रोसेसर और रैम + स्टोरेज
Third party image reference
नोट 5 नाम के इन दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर में बहुत अंतर है. रेडमी नोट 5 क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है जबकि इन्फिनिक्स ने अपने नोट 5 में मीडियाटेक का Helio P23 चिपसेट लगाया है. हालाँकि ये प्रोसेसर भी अच्छा है लेकिन क्वालकॉम का थोड़ा बेहतर होता है. रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट में दोनों ही स्मार्टफोन में कोई अंतर नहीं है. दोनों ही 3GB रैम + 32GB स्टोरेज और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है.
Third party image reference
बैटरी कैपेसिटी और सिम स्लॉट टाइप-
लेकिन रेडमी नोट 5 में आपको हाइब्रिड सिम/माइक्रो स्लॉट मिलता है. जबकि इन्फिनिक्स नोट 5 में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है. अब बैटरी कैपेसिटी पर नजर डालें तो शाओमी के रेडमी नोट 5 में 4000mAh की बैटरी बिना फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के मिलती है जबकि इन्फिनिक्स नोट 5 में 4500mAh बड़ी बैटरी होने के साथ फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है.
Third party image reference
कैमरा और ऑपरेटिंग सिस्टम-
इन्फिनिक्स नोट 5 एंड्राइड वन पर बेस्ड ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन को एंड्राइड P का भी अपडेट मिल सकता है. रेडमी नोट 5 एंड्राइड nougat पर ही चल रहा है शाओमी के अपने MIUI 9.5 इंटरफ़ेस के साथ.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो दोनों ही फोन्स में 12MP का रियर कैमरा दिया गया है. लेकिन रेडमी नोट 5 के कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 है. 1.25 माइक्रोन पिक्सेल साइज़, 5P लेंस और PDAF भी है. इन्फिनिक्स नोट 5 में भी 1.25 माइक्रोन पिक्सेल साइज़ है, अपर्चर साइज़ f/2.0 है और क्वैड-LED फ़्लैश लाइट दी गयी है.
Third party image reference
सेल्फी कैमरा इन्फिनिक्स का लाजवाब है क्योंकि इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है जबकि रेडमी नोट 5 में सिर्फ 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन की कीमत-
Third party image reference
शाओमी ने रेडमी नोट 5 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रखी हुई है. छह महीने बाद भी इसकी कीमत अभी भी इतनी ही है. और इसका 4GB रैम वेरिएंट 11,999 रूपये का है. इन्फिनिक्स नोट 5 का भी 3GB रैम वेरिएंट 9,999 रूपये में मिलता है. और 4GB रैम वेरिएंट 11,999 में ख़रीदा जा सकता है.
कौन सा फोन रहेगा बेस्ट !
Third party image reference
इस तरह देखें तो दोनों ही फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत बिलकुल सेम है. एक रूपये का भी अंतर नहीं है. 10,000 के बजट में स्टॉक एंड्राइड, पावरफुल बैटरी और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलने वाला इन्फिनिक्स का नोट 5 ही मेरे ख्याल से बेस्ट फोन है. अगर आपको भी ये फोन पसंद आया तो इसे आप फ्लिप्कार्ट से फ़्लैश सेल के दौरान खरीद सकते हैं. इसकी सेल 31 अगस्त को फ्लिप्कार्ट पर 12 बजे दोपहर में होगी.


No comments