Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने मानसून ऑफर किया एक्सटेंड ! अब इस तारीख तक मिलेगा रोज 2GB एक्स्ट्रा डेटा !

Teknikal Raman:  भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी  बीएसएनएल ने अपने मानसून ऑफर की अवधि को एक्सटेंड कर दिया है, इस कम्पनी ने यह ऑफर जून के मह...

Teknikal Raman: भारत की सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएलने अपने मानसून ऑफर की अवधि को एक्सटेंड कर दिया है, इस कम्पनी ने यह ऑफर जून के महीने में रिलायंस जियो के डबल धमाका ऑफर से मुकाबला करने के लिए लॉन्च किया था. जियो का तो ऑफर लगभग एक महीने बाद ख़त्म हो गया था लेकिन बीएसएनएल अपने मानसून ऑफर को समाप्त करने की बजाय जारी रखने का फैसला किया.

Third party image reference
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मानसून ऑफर को 15 सितम्बर तक एक्सटेंड कर दिया है. इस ऑफर के तहत मिलने वाले 2GB एक्स्ट्रा डेटा पूर्व की भांति अभी भी उन ग्राहकों को मिलता रहेगा जो पहले से इस ऑफर का लाभ उठा रहे हैं और नए यूजर तो इसका लाभ उठा ही सकते हैं.
कम्पनी के इस मानसून ऑफर के अंतर्गत कुल 10 प्रीपेड प्लान आते हैं. इन प्लान्स में से किसी भी प्लान से रिचार्ज करने पर इस ऑफर में मिलने वाले 2GB अतिरिक्त डेटा का मजा लिया जा सकता है.

Third party image reference
बीएसएनएल मानसून ऑफर का लाभ कम से कम 186 रूपये वाले प्लान से उठाया जा सकता है. इस प्लान में सामान्यतः 1GB डेली डेटा मिलता है 30 दिन की वैलिडिटी के साथ लेकिन इस ऑफर की वजह से रोज 3GB इन्टरनेट डेटा रोज मिलेगा.
इसी तरह BSNL के 429 रु, 485 रु, 666 रु और 999 रूपये प्लान में 2GB एक्स्ट्रा डेटा का बेनेफिट मिलेगा. इसके अलावा बीएसएनएल के स्पेशल टैरिफ वाउचर जो 187 रु, 333 रु, 349 रु, 444 रु और 448 रूपये के हैं, उसमें भी ये ऑफर मान्य है.

Third party image reference

पोस्ट अच्छा लगा तो लाईक के साथ शेयर भी जरुर करें. मोबाइल और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित और भी ख़बरें पढने के लिए आप इस चैंनल को फॉलो भी कर सकते हैं.

No comments

Latest Articles