Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Asus ने Zenfone Max Pro M1 का ब्लू वेरिएंट किया इंडिया में लॉन्च !

Teknikal Raman:  ताईवान की स्मार्टफोन कम्पनी आसुस ने अपने लेटेस्ट फोन  जेनफोन मैक्स प्रो M1  का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है. कम्पनी न...

Teknikal Raman: ताईवान की स्मार्टफोन कम्पनी आसुस ने अपने लेटेस्ट फोन जेनफोन मैक्स प्रो M1 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है. कम्पनी ने इस फोन को ब्लू रंग में इंडियन यूजर्स के लिए पेश किया है. इस कलर वेरिएंट के आ जाने से अब ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, पहले से इस फोन के ब्लैक और ग्रे वेरिएंट उपलब्ध हैं.

Third party image reference
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 (ब्लू वेरिएंट) की कीमत-
दोस्तों, जैसा कि मैंने आपको पहले ही बता दिया कि अब ये फोन ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो गया है. कीमत की बात करें तो ब्लू वेरिएंट की भी कीमत पहले वाले दोनों वेरिएंट जितना ही है. रंग के आधार पर कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस नए ब्लू कलर वाले फोन की भी 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रूपये रखी गयी है.

Third party image reference
वहीँ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये है. और 6GB रैम + 64GB मॉडल की कीमत 14,999 रूपये ही रखी गयी है. जेनफोन मैक्स प्रो M1 ब्लू वेरिएंट की सेल एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर 30 अगस्त से होगी.
आसुस Zenfone Max Pro M1 का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
जेनफोन मैक्स प्रो एम1 डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 स्टॉक वर्जन पर चलता है. इस फोन में आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस फुलव्यू एलसीडी डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज किए बारे में तो आपको कीमत के साथ ही पता चला गया होगा कि ये फोन तीन तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है. पहला वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ, दूसरा 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ और तीसरा वेरिएंट 6GB + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में आपको इस फोन में 13MP और 5MP का डुअल रियर रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है. इस फोन के फ्रंट साइड में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में बैटरी 5000mAh की मिलती है जो जबरदस्त बैकअप देती है. इस स्मार्टफोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. वैसे इसके फ्रंट कैमरे में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. इस फोन का वजन 180 ग्राम है और थिकनेस 8.61mm है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles