Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने सब-ब्रांड रियलमी का, दूसरा लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 2 आखिरकार आज...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने अपने सब-ब्रांड रियलमी का, दूसरा लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 2आखिरकार आज 28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया. आपको बता दें कि ओप्पो का ये सब्सिडियरी ब्रांड इसी साल के शुरुआत में Realme 1 लॉन्च करके अस्तित्व में आया था. अभी-अभी लॉन्च हुए इस रियलमी 2 के कुछ हाईलाइटिंग फीचर की बात करें तो इसमें 4230mAh की पावरफुल बैटरी, डुअल 4G Volte सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Third party image reference
ओप्पो रियलमी 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
ओप्पो Realme 2 डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित कलर ओएस 5.1 पर चलता है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ इन-सेल डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ दिया गया है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात की जाय तो रियलमी 2 एक नहीं दो वेरिएंट में आया है. इसका पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ मिलता है जबकि इसका दूसरा वेरिएंट जो है उसमें 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में आप 256GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा मिलता है. इसमें प्राइमरी कैमरे का अपर्चर साइज़ f/2.2 है जबकि सेकेंडरी कैमरा जोकि डेप्थ सेंसिंग के काम आता है और पोर्टेट मोड में पिक्चर क्लिक करने की सुविधा देता है उसका अपर्चर साइज़ f/2.4 दिया गया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसका फ्रंट सेल्फी कैमरा 8MP फिक्स्ड फोकस, f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ है.
Third party image reference
सबसे ख़ास बात ओप्पो की सब-ब्रांड रियलमी में इस Realme 2 हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जो रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. आपको मालूम ही होगा कि कम्पनी ने अपने डेब्यू फोन रियलमी 1 में ये सेंसर नहीं दिया था और लोगों को ये कमी बहुत रास नहीं आयी थी.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल 4G Volte सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, OTG सपोर्ट आदि दी ही गयी है. इसके साथ accelerometer, प्रोक्सिमिटी, फेस अनलॉक सेंसर भी दी गयी है. ओप्पो रियलमी 2 का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस 8.2mm है.
ओप्पो Realme 2 की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर-
Third party image reference
कम्पनी ने इस नए स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत मात्र 8,990 रूपये रखी है, यानी कि रियलमी 2 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट8,990 रूपये में लॉन्च किया गया है. वहीँ 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत सिर्फ 10,990 रूपये रखी गयी है.
दोनों ही वेरिएंट 4 सितम्बर से फ्लिप्कार्ट के द्वारा बेचा जायेगा, आप वहीँ से इसे खरीद सकेंगे. यह फोन डायमंड ब्लैक, डायमंड रेड और डायमंड ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा. हालाँकि ब्लू वेरिएंट अभी नहीं मिलेगा, ये अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा. अभी सिर्फ रेड और ब्लैक वाला मिलेगा.
Third party image reference
लॉन्च ऑफर की बात करें तो फ्लिप्कार्ट इस फोन के साथ HDFC बैंक के credit या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 750 रूपये का डिस्काउंट देगा. इसके अलावा जियो की तरफ से 120GB एडिशनल डेटा दिया जायेगा. इस फोन को आप EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं.
Copyright Holder: Teknikal Raman


No comments