Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग ने इस सस्ते फोन को कर दिया और भी सस्ता !

Third party image reference Teknikal Raman:  कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड सैमसंग ने आज अपने बजट स्मार्टफोन  गैलेक्सी J4  का दाम घटा दिय...


Third party image reference
Teknikal Raman: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड सैमसंग ने आज अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी J4 का दाम घटा दिया है. कुछ समय पहले कम्पनी ने इस फोन के 2GB रैम वेरिएंट की कीमत 500 रूपये घटाई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि गैलेक्सी J4 दो वेरिएंट में कुछ महीने पहले लॉन्च हुआ था. यह फोन 2GB और 3GB रैम के साथ आया था. आज सैमसंग ने इसके 3GB रैम वेरिएंट की कीमत 1000 रूपये कम कर दिया है. लॉन्च प्राइस इसकी 11,990 रूपये थी लेकिन अब ये फोन सिर्फ 10,990 रूपये में मिलेगा. वहीँ इसका 2GB वेरिएंट 9,490 रु में उपलब्ध है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J4 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पर एक नजर डालें तो इसमें आपको 5.5 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले पैनल 16:9 aspect रेश्यो में देखने को मिलता है. इस फोन में डुअल माइक्रो सिम लगाने की फैसिलिटी मिलती है और साथ ही इसमें आप 256GB क्षमता का माइक्रो एसडी भी लगा सकते हैं क्योंकि इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है.

Third party image reference
इस फोन को दो डिफरेंट रैम और स्टोरेज वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है. पहला वेरिएंट 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी के साथ मिलता है दूसरा जिसकी कीमत अभी 1000 रूपये कम हुई है उसमें आपको 3GB रैम के साथ 32GB की स्टोरेज मिल जाती है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो गैलेक्सी J4 में आपको 13MP का सिंगल रियर कैमरा ऑटोफोकस, f/1.9 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट कैमरा जिसे आप विडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं वो 5MP का दिया हुआ है. इस फोन में आपको3000mAh को रिमूवेबल बैटरी मिल जाता है जो लगभग 20 घंटे का टॉकटाइम देती है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles