Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एलजी का नया स्मार्टफोन LG Q7 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Teknikal Raman:  साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एलजी ने आज भारत में एक नया स्मार्टफोन उतार दिया है. इस कम्पनी ने ...

Teknikal Raman: साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी एलजी ने आज भारत में एक नया स्मार्टफोन उतार दिया है. इस कम्पनी ने अपने Q सीरीज फोन का विस्तार करते हुए LG Q7 नाम का मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है.

Third party image reference
एलजी ने इस फोन को 15,990 रूपये में भारतीय कंज्यूमर के लिए पेश किया है. इस कीमत में यह फोन रेडमी नोट 5 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी A6 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा जो कि मिड रेंज सेगमेंट के ही फोन हैं. LG का यह फोन 1 सितम्बर से देश के अधिकतर रिटेल स्टोर्स पर मिलने लगेगा.
LG Q7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह एलजी का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आया है जिसका aspect रेश्यो आजकल चल रहे 18:9 रेश्यो वाला ही है. यह फोन एंड्राइड के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम Oreo 8.1 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक MT6750S ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है और ये प्रोसेसर 1.8GHz पर clocked है. इसके साथ इस फोन में आपको 3GB की रैम और 32GB का इंटरनल मेमोरी दिया गया है. LG Q7 में डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है इसमें 512GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सेल का सिंगल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इसका फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा और विडियो कॉलिंग कैमरा 8MP का वाइड एंगल लेंस के साथ है.

Third party image reference
इस मोबाइल में एलजी ने फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है जो फोन के रियर साइड में ही प्राइमरी कैमरा के फ़्लैश के नीचे सेटअप है. इस फोन में कनेक्टिविटी के सभी जरुरी फीचर जैसे 4G Volte, wifi, जीपीएस, NFC, ब्लूटूथ आदि मौजूद है. यह फोन 3000mAh की बैटरी से लैस है. इस फोन का वजन 145 ग्राम है और मोटाई 8.4mm है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles