Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, ओप्पो के द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले करीब 4 या 5 दिन पहले ही एक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया था. उस ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, ओप्पो के द्वारा अभी कुछ ही दिन पहले करीब 4 या 5 दिन पहले ही एक स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया था. उस स्मार्टफोन का नाम ओप्पो A5 था. इसी फोन पर भारी छूट पेटीएम के ऑनलाइन शॉपिंग साईट पेटीएम मॉल पर दी जा रही है.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए सबसे पहले बता दूं कि इस फोन को कम्पनी ने 14,990 रूपये में लॉन्च किया था. लेकिन अगर आप इस फोन को पेटीएम मॉल से अभी खरीदते हैं तो आपको 1499 रूपये की बचत हो जाएगी. इस फोन के उपलब्ध promocode MOB10 अप्लाई करना होगा. आपको 1499 रूपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर मिल जायेगा.
Third party image reference
और इस तरह ये फोन सिर्फ 13,491 रूपये में आपका हो जायेगा. इस शॉपिंग साईट पर ऑफर जल्दी जल्दी बदलते रहते हैं इसलिए अगर आपको ये फोन लेना हो तो बिना किसी देरी के जाकर आर्डर प्लेस कर दें. अब चलिए इस फोन के कुछ खास फीचर और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं.
ओप्पो A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन में 6.26 इंच की बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन में दी गयी है. इसके डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 403ppi है और ये डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में है और टॉप में नौच डिज़ाइन है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो A5 में डबल 13MP और 2MP का रियर कैमरा PDAF और LED फ़्लैश के साथ है. ये कैमरा काफी अच्छी क्वालिटी का पिक्चर लेता है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है.
Third party image reference
ओप्पो ने इस फोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी है. इस फोन में 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. सिम कॉन्फ़िगरेशन की बात करें तो इसमें आप डुअल नैनो सिम स्लॉट मिलता है.
ओप्पो A5 में 3250mAh का रिमूवेबल बैटरी दिया गया है. इसका बैटरी बैकअप ठीक-ठाक ही है. नार्मल यूज करने पर दिनभर इसकी बैटरी चल जाती है. इस फोन को ओप्पो ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस किया है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments