Teknikal Raman: दोस्तों, कुछ ही दिनों पहले हमने आपको बताया था कि साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग इंडिया में जल्दी ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च क...
Teknikal Raman: दोस्तों, कुछ ही दिनों पहले हमने आपको बताया था कि साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग इंडिया में जल्दी ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसका नाम गैलेक्सी A8 स्टार होगा. और आज इस स्मार्टफोन को कम्पनी ने एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर लॉन्च कर दिया है. अमेज़न पर ही एक टीजर पोस्टर के जरिये इस फोन के जल्द लॉन्च होने की पुष्टि हुई थी.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा काफी हाई क्वालिटी का दिया गया है. साथ ही डिस्प्ले भी काफी दमदार दी गयी है. सैमसंग ने इस फोन में 24MP का शानदार सेल्फी कैमरा दिया है और ये फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह फोन जो इंडिया में लॉन्च हुआ बिलकुल यही फोन गैलेक्सी A9 स्टार नाम से फिलिपीन्स में कुछेक महीने पहले लॉन्च किया गया था. और अब यही फोन भारत में गैलेक्सी A8 स्टार नाम से आ चूका है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार की कीमत-
सैमसंग ने इस नए A सीरीज के फोन गैलेक्सी A8 स्टार की कीमत 34,990 रूपये रखी है. इस फोन की सेल एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया पर 27 अगस्त से शुरू होगी. ये ऑनलाइन शॉपिंग साईट कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए इस फोन के साथ इजी EMI ऑप्शन के साथ और भी दुसरे ऑफर्स दे सकती है.
Third party image reference
सैमसंग Galaxy A8 Star का फुल स्पेसिफिकेशन-
सैमसंग ब्रांड का ये लेटेस्ट फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये फोन एंड्राइड के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड Oreo 8.1 पर काम करता है. हालाँकि फोन के टॉप में सैमसंग का अपना UI इंटरफ़ेस मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर Amoled इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस डिस्प्ले पर 2.5D और 3D गिलास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है.
Third party image reference
हार्डवेयर डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में आपको क्वालकॉम कास्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है जिसमें क्वैड कोर 2.2GHz का Kryo 260 और 1.8GHz का Kryo 260 सीपीयु शामिल है. इस फोन में 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी है, ये स्टोरेज कीमत के हिसाब से कम है लेकिन माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी गयी है. आप 400GB तक का माइक्रो एसडी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की ओर नजर डालें तो गैलेक्सी A8 स्टार में हमें 24MP और 16MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इन दोनों ही लेंस का अपर्चर साइज़ f/1.7 है और साथ में LED फ़्लैश भी दी गयी है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको ओप्पो विवो से भी पावरफुल 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है.
Third party image reference
ये फ्रंट कैमरा प्रो लाइटिंग और AR स्टीकर सहित फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. सिक्यूरिटी के लिए बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 3700mAh की लगायी गयी जो नॉन-रिमूवेबल है. फोन की थिकनेस मात्र 7.5mm है और वजन की बात करें तो वो 191 ग्राम है.
Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments