Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

3 साल की वारंटी के साथ Homtom ने लॉन्च किया डुअल कैमरा वाला 3-3 नया स्मार्टफोन !

Teknikal Raman:  दोस्तों, Homtom नाम की इस स्मार्टफोन कम्पनी के बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा. ये शाओमी की तरह ही चीन की स्मा...

Teknikal Raman: दोस्तों, Homtom नाम की इस स्मार्टफोन कम्पनी के बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा. ये शाओमी की तरह ही चीन की स्मार्टफोन कम्पनी है जिसने आज भारत में एक साथ तीन-तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करके इंडिया मार्केट में अपना कदम रखा है. Homtom के इन तीनों फोन्स का नाम क्रमशः Homtom H1, H3 औरH5 है.

Third party image reference
ये सभी मॉडल एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर काम करते हैं. साथ ही इन सभी में डुअल रियर कैमरा और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है. सबसे खास बात इन फोन्स के साथ कम्पनी 1 साल नहीं बल्कि 3-3 साल की वारंटी दे रही है. इसके अलावा इन 3 वर्षों में दो बार फ्री स्क्रीन-रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जाएगी.

Third party image reference
Homtom के इन स्मार्टफोन की कीमत-
इस नए-नवले स्मार्टफोन कम्पनी द्वारा लॉन्च किये गए सबसे पहले स्मार्टफोन Homtom H1 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत सिर्फ7,490 रूपये रखी गयी है. वहीँ दूसरा मॉडल जो H3 है उसकी कीमत 9,990 रूपये है. और तीसरा फोन जो H5 है, उसे 10,990 रूपये में लॉन्च किया गया है. होमटॉम H1 और H5 ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा जबकि H3 ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा. ये सभी स्मार्टफोन भारत में रिटेल स्टोर्स के माध्यम से बिकेंगे.

Third party image reference
Homtom H1 का स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और एंड्राइड ओरियो ओएस पर चलता है. इस फोन में 5.5 इंच का एचडी+ Incell डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के 1.3GHz प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस हैंडसेट में 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. वैसे फोन में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी गयी, जिससे कि आप फोन की स्टोरेज को बढ़ा सकें.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का मौजूद है जिसे विडियो कॉलिंग और फेस अनलॉक के लिए भी यूज किया जा सकता है क्योंकि ये फेस अनलॉक फीचर्स सपोर्ट करता है. इस फोन में यूएसबी OTG भी सपोर्टेड है. होमटॉम H1 में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

Third party image reference
होमटॉम H3 का फुल स्पेसिफिकेशन-
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के 1.3GHz प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस हैंडसेट में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. हालाँकि फोन में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी गयी, जिससे कि आप फोन की स्टोरेज को बढ़ा सकें.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का मौजूद है जिसे विडियो कॉलिंग और फेस अनलॉक के लिए भी यूज किया जा सकता है क्योंकि ये फेस अनलॉक फीचर्स सपोर्ट करता है. इस फोन में यूएसबी OTG भी सपोर्टेड है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. होमटॉम H3 में बैटरी 3500mAh की दी गयी है.

Third party image reference
Homtom H5 full Specifications-
होमटॉम का ये फोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में 5.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. फोन को मीडियाटेक के 1.3GHz प्रोसेसर से लैस किया गया है. इस हैंडसेट में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. हालाँकि फोन में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी गयी, जिससे कि आप फोन की स्टोरेज को बढ़ा सकें.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का मौजूद है जिसे विडियो कॉलिंग और फेस अनलॉक के लिए भी यूज किया जा सकता है क्योंकि ये फेस अनलॉक फीचर्स सपोर्ट करता है. इस फोन में यूएसबी OTG भी सपोर्टेड है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो रियर पैनल में सेटअप किया हुआ है. होमटॉम H3 में बैटरी 3300mAh की दी गयी है.

Third party image reference

पोस्ट अच्छा लगा हो तो लाईक और शेयर करना न भूलें!

No comments

Latest Articles