Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने आप सभी प्रीपेड वोडाफोन यूजर्स के लिए एक धांसू प्लान लॉन्च किया है. यह नया प्लान मात्र 159 रूपय...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, वोडाफोन ने आप सभी प्रीपेड वोडाफोन यूजर्स के लिए एक धांसू प्लान लॉन्च किया है. यह नया प्लान मात्र 159 रूपये का है और ये रिलायंस जियो और एयरटेल के 149 रु प्लान को सीधी टक्कर देगा. वोडाफोन का ये न्यू प्लान सभी 4G सर्किल में उपलब्ध होगा, क्योंकि यह ओपन मार्केट के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Third party image reference
वोडाफोन के इस 159 रूपये के प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें आपको हर रोज 1GB 3G/4G डेटा मिलेगा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉईस कॉलिंग करने के लिए मिलेगा और साथ ही 100 SMS भी डेली मिलेगा. इसमें कॉलिंग FUP लिमिट के साथ दी गयी है, यानी डेली 250 मिनट और सप्ताह में 1000 मिनट ही फ्री कॉल कर सकते हैं. और इस प्लान में आपको पूरे 28 दिनों की वैधता मिलेगी.
Third party image reference
वहीँ दूसरी तरफ जियो अपने 149 प्लान में 1.5GB डेटा रोज देने के साथ बिलकुल अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग भी देता है. 100 SMS रोज जियो भी देता है. और वैधता भी 28 दिन मिलती है. भारती एयरटेल का 149 रु प्लान वोडाफोन के इस 159 रु प्लान जैसा बेनिफिट देता है. डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS 28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
Third party image reference

No comments