Teknikal Raman : दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि Realme ओप्पो का ही एक सब्सिडियरी ब्रांड है जिसने अभी तक सिर्फ एक स्मार्टफोन ल...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं कि Realme ओप्पो का ही एक सब्सिडियरी ब्रांड है जिसने अभी तक सिर्फ एक स्मार्टफोन लॉन्च किया है. लेकिन सिर्फ एक फोन लॉन्च करके ही इस कम्पनी ने काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली है. रियलमी अब अपना दूसरा फोन Realme 2 इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है. ये फोन एक्स्लूसिवली फ्लिप्कार्ट पर मिलेगा. पहला फोन जो Realme 1 था वह अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था.
Third party image reference
कीमत और लॉन्च तारीख-
ओप्पो Realme 2 की कीमत को लेकर भी एक बात सामने आयी है. इस फोन में क्वालकॉम का फ़ास्ट प्रोसेसर 636 होने के बावजूद इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10 हजार रूपये से भी कम होने वाली है. अगर ऐसा हुआ तो इस प्रोसेसर के साथ इतनी कम कीमत में भारत में आने वाला सबसे पहला स्मार्टफोन होगा. यह फोन 28 अगस्त को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया जायेगा, इसके लिए कम्पनी ने मीडिया इन्वाईट्स भी भेज दिया है.
Third party image reference
रियलमी 2 का स्पेसिफिकेशन और फीचर-
ओप्पो रियलमी 2 में डिस्प्ले जो है वो 5.99 इंच का फुल एचडी+ रिजोल्युसन और 19:9 aspect रेश्यो में होने की उम्मीद है और डिस्प्ले के टॉप में नौच भी होगा. नौच के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा.
Third party image reference
यह फोन रियलमी 1 की तरह तीन-तीन स्टोरेज और रैम वेरिएंट में मिलेगा. पहला वेरिएंट तो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ होगा. इस फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी आयेगा जिसकी कीमत 15,000 के करीब हो सकती है. इसके अन्य वेरिएन्ट्स की जानकरी उपलब्ध नहीं हुई है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होगा और एक दमदार सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ आयेगा. और हाँ, इस बार कम्पनी इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी बैक साइड में देगी जो हमें रियलमी 1 में नहीं दिया गया था. फोन एंड्राइड ओरियो पर चलेगा और इसमें 4230mAh की बैटरी होगी.
Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments