Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

BSNL ने लॉन्च किया Jio से भी बढ़िया 399 रु का प्लान !

Teknikal Raman:  अपने देश यानी भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी  बीएसएनएल  किसी भी प्राइवेट कम्पनियों जैसे एयरटेल, आईडिया, जियो से पीछे नहीं ...

Teknikal Raman: अपने देश यानी भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी बीएसएनएल किसी भी प्राइवेट कम्पनियों जैसे एयरटेल, आईडिया, जियो से पीछे नहीं रहना चाहती है. इसलिए BSNL अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती है और मौजूदा प्लान में भी बदलाव करती रहती है ताकि ग्राहकों को फायदा हो और वे उनके साथ इसी बहाने जुड़े रहें.

Third party image reference
इसी कड़ी में आज कम्पनी ने रक्षाबंधन के मौके पर एक स्पेशल प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान 399 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो हमें जियो के 399 रु प्लान की याद दिलाता है. क्योंकि जियो का ये पॉपुलर प्लान है. अब BSNL ने भी इसकी कीमत में एक प्लान लॉन्च किया है तो जरुर कुछ खास होगा. चलिए तो जानते हैं इस देशी सरकारी कम्पनी के 399 रु प्लान में बारे में फटाफट.

Third party image reference
दोस्तों, बीएसएनएल ने इस 399 रूपये के प्लान को ऑफिशियली लॉन्च तो कर दिया है लेकिन इस प्लान का लाभ 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन से उठाया जा सकेगा. इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में आप सभी BSNL यूजर्स को बिलकुल अनलिमिटेड इन्टरनेट डेटा मिलेगा. जी हाँ, इसमें कोई डेली 1GB या 2GB करके डाटा नहीं दिया जा रहा है बल्कि एकदम असीमित डेटा यूज करने की आजादी दी गयी है.

Third party image reference
इसके साथ ही आप दिल्ली और मुंबई सहित पूरे भारत में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग भी कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त SMS भी जितना चाहें उतना भेज सकते हैं. इस प्लान के साथ BSNL PRBT सर्विस यानी कॉलर ट्यून की सेवा भी मुफ्त इस्तेमाल करने देगा.

Third party image reference
कुल मिलाकर इस कम्पनी ने रक्षाबंधन का तोहफा अपने सभी ग्राहकों को दिया है. और हाँ इस प्लान की वैलिडिटी तो मैं बताना भूल ही गया, इस रक्षाबंधन स्पेशल प्लान में आपको पूरे 74 दिनों की वैधता के साथ सभी बेनेफिट्स अनलिमिटेड दी जा रही है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles