Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग का पहला Android Go स्मार्टफोन Galaxy J2 Core भारत में हुआ लॉन्च !

Teknikal Raman:  साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग के इस पहले  Android Go  बेस्ड फोन के बारे में काफी लम्बे समय से चर्चाएँ हो रही थी. ...

Teknikal Raman: साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग के इस पहले Android Go बेस्ड फोन के बारे में काफी लम्बे समय से चर्चाएँ हो रही थी. समय-समय पर लीक्स और रयूमर्स भी आते रहे हैं लेकिन आज अंतत: Samsung Galaxy J2 Core नाम से लॉन्च हुए कम्पनी के पहले गो एडिशन फोन से पर्दा उठा ही गया. यह फोन अन्य मार्केट से पहले इंडिया और मलेशिया में लॉन्च किया गया है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
सैमसंग गैलेक्सी J2 Core एंड्राइड ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है तो इसमें कुछ google के प्री-लोडेड ऐप्स जैसे गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो और मैप्स गो सहित कुछ और भी गूगल के ऐप्स पहले से ही इन्सटाल्ड मिलते हैं.
इस फोन को लॉन्च करते हुए सैमसंग ने कहा कि ये डिवाईस केवल गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा. लॉन्च से पहले की रिपोर्ट के मुताबिक ये और भी कलर जैसे ब्लैक में भी आता, लेकिन कम्पनी ने ऐसा नहीं किया. सिर्फ गोल्ड कलर ही लॉन्च किया.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J2 Core का स्पेसिफिकेशन-
सैमसंग का ये स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल फोन है तो इसमें ज्यादा पावरफुल कुछ होने की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए. गैलेक्सी J2 कोर में कम्पनी ने 5 इंच का Q एचडी डिस्प्ले 540x960 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ दिया है. इस फोन को सैमसंग ने अपने Exynos 7570 प्रोसेसर से लैस किया है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गयी है. फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है जिससे कि आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकें. फोन में 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है. और फ्रंट में 5MP का कैमरा विडियो कॉलिंग और सेल्फी वगैरह लेने के लिए दिया गया है.

Third party image reference
गैलेक्सी J2 Core में 3.5mm का ऑडियो जैक मौजूद है, इसके साथ ही अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे wifi, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और सभी आवश्यक फीचर मौजूद हैं. लेकिन इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलता है और सैमसंग के ऐसे एंट्री लेवल बजट फोन में ये फीचर एक्स्पेक्ट भी नहीं कर सकते. इस फोन में 2600mAhकी बैटरी दी गयी है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles