Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

भूलकर भी जियो के इस प्लान से मत करना रिचार्ज, बिलकुल नहीं है किफायती !

Teknikal Raman:  दोस्तों, आज हमलोग जितनी आजादी और बेफिक्री से इन्टरनेट यूज करने के साथ जी भरकर कॉलिंग करते हैं, ऐसी आजादी की कल्पना आज से ...

Teknikal Raman: दोस्तों, आज हमलोग जितनी आजादी और बेफिक्री से इन्टरनेट यूज करने के साथ जी भरकर कॉलिंग करते हैं, ऐसी आजादी की कल्पना आज से 2-3 साल पहले करना भी मुश्किल था. लेकिन जियो ने आकर हम सभी की मनोकामना और सपने पूरे कर दिए.

Third party image reference
आज हर वर्ग के लिए रिलायंस जियो ने एक से बढ़कर एक डेटा और कॉलिंग प्लान दे दिया है. लेकिन जियो ने कुछ ऐसे प्लान भी पेश कर रखे हैं जो हमारे ख्याल से किसी काम के नहीं हैं और बिलकुल भी किफायती नहीं हैं. ये प्लान काफी महंगा पड़ता है. तो आज हम आपको जियो के कुछ ऐसे ही प्लान के बारे में बताएँगे जिन्हें आपको भूलकर या गलती से भी रिचार्ज नहीं करवाना चाहिए.

Third party image reference
रिलायंस जियो का वो प्लान जिससे आपको दूर ही रहना चाहिए वो है999 रूपये का. जी हां, हजार रूपये की कीमत में मिलने वाला यह प्लान किसी भी एंगल से लाभदायक या किफायती नहीं है. इस प्लान में आपको सिर्फ और सिर्फ 60GB हाई स्पीड 4G इन्टरनेट डेटा का बेनिफिट दिया जायेगा. वैसे 60GB के बाद भी आपका नेट चलेगा लेकिन 2G से भी बेकार चलेगा. पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में केवल 60GB डेटा बहुत ही कम है.

Third party image reference
जियो के इस प्लान से दुगना सस्ता 399 रु का प्लान है और डेटा भी दुगना मिलता है. 399 रूपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 1.5GB डेटा मिलता है, यानी टोटल 126GB हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट मात्र 399 रूपये में मिल जाता है. तो फिर 999 रूपये खर्च करने में कौन सी भलाई है. अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस प्लान से रिचार्ज करेंगे. क्योंकि सिम आपका और पैसा भी आपका ही है.

Third party image referenc

No comments

Latest Articles