Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की अपार सफलता के बाद अब चीनी स्मार्टफोन कम्पनी अपना अगला नोट सीरीज का फोन रेडमी...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की अपार सफलता के बाद अब चीनी स्मार्टफोन कम्पनी अपना अगला नोट सीरीज का फोन रेडमी नोट 6 प्रो को मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. आने वाला यह फ़ोन हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर उजागर हुआ था. नोट 6 प्रो के बारे में ये भी खबर है कि इस बार ये नोट फोन US मार्केट में भी लॉन्च किया जायेगा. अगर ऐसा होता है तो इस मार्केट में शाओमी का लॉन्च होने वाला ये पहला फोन होगा.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी तो नहीं है लेकिन इस फोन में 5.45 इंच का नौच वाला डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन और 19:9 aspect रेश्यो में हो सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MIUI 10 पर चलेगा. नोट 5 प्रो की तरह इसमें 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है. कैमरा की बात करें तो नोट 6 प्रो में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है.
Third party image reference
कुछेक महीनों में लॉन्च होने वाले इस रेडमी नोट 6 प्रो को तीन तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है. पहला वेरिएंट3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ होगा, दुसरे वेरिएंट में 4GB रैम और स्टोरेज 32GB ही रह सकती है. वहीँ इसके तीसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी होने की सम्भावना है. ये स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक, पिंक, ब्लू और लाल रंग के 5 कलर ऑप्शन में आयेगा.
Third party image reference
शाओमी की तरफ से अभी कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं मिली है कि ये कब लॉन्च होगा. हालाँकि ये तो उम्मीद के साथ कह सकते हैं कि ये नोट 5 प्रो की तरह भारत में भी जरुर लॉन्च होगा. और इसके साथ रेडमी नोट 6 भी लॉन्च किया जा सकता है. शाओमी के पिछले ट्रेंड के अनुसार सोचें तो चीन में रेडमी नोट 6 प्रो, नोट 6 और रेडमी नोट 6 को रेडमी 6 प्लस के नाम से पेश किया जा सकता है.
Copyright Holder: Teknikal Raman


No comments