Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Oppo R17 Pro: ट्रिपल रियर कैमरा, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च !

Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो दिनोंदिन प्रगति करती जा रही है. इस कम्पनी ने तो इंडिया में टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड ...

Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो दिनोंदिन प्रगति करती जा रही है. इस कम्पनी ने तो इंडिया में टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड में अपनी जगह भी बना ली है. कुछ समय पहले कम्पनी के द्वारा ओप्पो फाइंड X नाम का एक फ्लैगशिप फोन नए डिज़ाइन और मोटोराइज्ड कैमरा के साथ पेश किया गया था. और अब कम्पनी ने फिर से पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है.

Third party image reference
इस फोन का नाम Oppo R17 Pro है, इस डिवाईस के आने की ख़बरें आप और हम पहले से ही सुन रहे थे. यह फोन फ़िलहाल चीन के मार्केट में उतारा गया है. इस फोन के हाईलाइटिंग फीचर्स हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, VOOC फ़्लैश चार्जिंग सपोर्ट और इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप. अब चलिए इस फोन की कीमत के साथ इसके सारे स्पेसिफिकेशन की जानकारी आपको देते हैं.

Third party image reference

ओप्पो R17 फुल स्पेसिफिकेशन-

Display- ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले 19;5:9 aspect रेश्यो के साथ दिया है. इस फोन का नौच अन्य फोन्स से काफी छोटा है, या यूँ कहें कि न के बराबर है. सिर्फ फ्रंट कैमरा जितना बड़ा एक नन्हा सा V आकार में नौच है. ओप्पो दावा करती है कि इस फोन में 91.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है. इस फोन के डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 भी प्रोटेक्शन लगायी गयी है.

Third party image reference
Processor & Storage- ओप्पो R17 प्रो को कम्पनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया है और जिसके साथ Adreno 616 जीपीयु दिया गया है. इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है.

Third party image reference
इसके साथ ही ओप्पो ने इसका एक लोअर वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसमें 6GB रैम और स्टोरेज 128GB ही दी गयी है.परन्तु इन दोनों ही वेरिएंट में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा नहीं दी गयी है. वैसे भी इतनी ज्यादा स्टोरेज होने की वजह से माइक्रो एसडी की कमी नहीं खलेगी. यह डिवाईस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड कलर ओएस 5.1 पर चलता है.

Third party image reference
Camera- इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ओप्पो ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रियर कैमरा दिया है. जी हां, इस फोन में 12MP, 20MP और एक TOF (टाइम ऑफ़ फ्लाइट) 3D स्टीरियो कैमरा रियर साइड में दिया है. 12MP वाला कैमरा वेरिएबल अपर्चर साइज़ (f/1.5 और f/2.4) के साथ आता है. दूसरा रियर कैमरा जो 20MP का है वो f/2.6 अपर्चर के साथ है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आता है.

Third party image reference
तीसरा कैमरा TOF 3D सेंसिंग कैमरा है जो 3D पिक्चर क्लिक करने में मदद करेगा. ओप्पो R17 में फ्रंट कैमरा भी काफी दमदार दिया गया है. इसमें 25MP का सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के साथ दिया गया है.
In-display fingerprint scanner-

Third party image reference
ओप्पो के इस R17 प्रो स्मार्टफोन में ऐसा वैसा फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है जो हमें अधिकतर फोन के बैक साइड या फ्रंट में होम बटन में मिलता है. इसमें कम्पनी ने नई टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करके डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर सेट किया है जो बहुत फ़ास्ट काम करता है. महज 0.41 सेकंड में ये फोन को अनलॉक कर देता है. ओप्पो की तरह सैमसंग और अन्य कम्पनियों को भी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जल्द ही शुरू कर देना चाहिए नहीं तो वे पीछे रह जायेंगे.

Third party image reference
Battery & VOOC flash charging- इस स्मार्टफोन में बैटरी 3700mAh की दी गयी है जिसे दो पार्ट में बाँट के लगाया गया है. यानी आप कह सकते हैं कि इसमें 1850mAh का दो बैटरी लगाया गया है. इस फोन का एक और धांसू फीचर है VOOC फ़्लैश चार्जिंग.
इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ओप्पो ने फाइंड X में भी किया था और अब R17 प्रो में भी यही फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गयी है. इस फोन के साथ 50W का सुपरVOOC चार्जर मिलता है जो मात्र 10 मिनट में 40% बैटरी चार्ज कर देता है.

Third party image reference
Connectivity options- ओप्पो R17 प्रो में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte सपोर्ट, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस, NFC सपोर्ट दी गयी है. फोन में डुअल नैनो सिम कार्ड स्लॉट है. सेंसर की बात करें इसमें एम्बिएंट लाइट, accelerometer, प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन का वजन मात्र 183 ग्राम है और थिकनेस भी सिर्फ 7.9mm है.

Third party image reference

ओप्पो R17 प्रो की कीमत और उपलब्धता-

चाईनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के अनुसार ओप्पो ने इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 रखी है जो भारतीय रूपये में लगभग 35,600 रूपये के करीब होती है. इसके दुसरे वेरिएंट जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी है, उसकी कीमत चीन में CNY 3,199 रखी है, यानी लगभग 32,600 रूपये अपनी इंडियन करेंसी में होती है.
चीन में ओप्पो R17 प्रो का प्री-आर्डर लिया जाने लगा है. और 30 अगस्त से इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी. यह फोन पर्पल, ब्लू और फोग ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन में मिलेगा. इंडिया में यह फोन कब लॉन्च होगा, इसकी कोई जानकारी अभी ओप्पो की तरफ से नहीं दी गयी है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles