Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लॉन्च से पहले ही ओप्पो Realme 2 के फीचर्स लीक, 4230mAh बैटरी और फिंगरप्रिंट भी रहेगा !

Teknikal Raman:  दोस्तों, आप सभी लोग ओप्पो के नए सब-ब्रांड रियलमी से भलीभांति वाकिफ हो ही चुके होंगे. ओप्पो से अलग होकर कुछ महीने पहले ये ...

Image result for oppo realme 2Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी लोग ओप्पो के नए सब-ब्रांड रियलमी से भलीभांति वाकिफ हो ही चुके होंगे. ओप्पो से अलग होकर कुछ महीने पहले ये नया ब्रांड भारतीय बाजार में अपना पहला फोन रियलमी 1 लॉन्च किया था. अब कम्पनी अपने रियलमी 2 को जल्द से जल्द लॉन्च करने वाली भी है. अभी-अभी मिली ताजा खबर के अनुसार इस नए लॉन्च होने वाले फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है. अधिकतर फोन के फीचर्स प्रायः लॉन्च से पहले ही लोगों को पता चल जाती है और रियलमी 2 के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
ओप्पो रियलमी 2 के बारे में मैंने आपको पिछले न्यूज में बताया था कि इंडिया में ये फोन 28 अगस्त को लॉन्च होने वाला है. जी हां, यह फोन इसी दिन लॉन्च कर दिया जायेगा. अब इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन जो Smartpix के द्वारा लीक होकर मिली है उसके बारे में आपको बताते हैं. इस लीक्ड स्पेक्स को देखने से ऐसा लगता है कि ये realme 1 से कमतर होगा, दूसरी तरफ मुझे ये भी लग रहा है कि ये लीक्ड फीचर्स शत-प्रतिशत सही नहीं भी हो सकते हैं.

Third party image reference
तस्वीरों के माध्यम से लीक होकर आयी रियलमी 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी नहीं एचडी+ डिस्प्ले 720x1520 पिक्सेल रिजोल्युसन और notch के साथ होगा. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा. रियलमी 1 में ये फीचर ओप्पो ने नहीं दिया था. लेकिन रियलमी 1 में डिस्प्ले फुल एचडी का दिया गया था.

Third party image reference
रियलमी 2 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में बैटरी काफी दमदार मिलने वाली है. ओप्पो ने इस फोन में 4230mAh की बैटरी लगायी है जो इस फोन को 2 दिनों तक सिंगल चार्ज में ऑन रख पायेगा. इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगाया जायेगा, जिसके साथ 3GB रैम और 32GB होगी या फिर 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी. इस फोन में माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा जरुर होगी.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सेल और 2 मेगापिक्सेल डबल रियर कैमरे कैमरा सेटअप के साथ आयेगा. ये कैमरा AI ब्यूटीफिकेसन 2.0 और पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करेगा. इस फोन में फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा 8 मेगापिक्सेल का होगा जो HDR भी सपोर्ट करेगा. ये फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करेगा.

Third party image reference
आउट-ऑफ़-द-बॉक्स ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर बेस्ड Colour ओएस 5.1 पर चलेगा. ये स्मार्टफोन लाल, काला और ब्लू रंगों में आपको देखने को मिलेगा. फोन के बैक साइड में डायमंड पैटर्न बना रहेगा. ओप्पो रियलमी 2 का वजन 168 ग्राम और थिकनेस 8.2mm होगी. इस फोन में डुअल सिम स्लॉट रहेगा और दोनों ही स्लॉट में 4G Volte सिम एकसाथ यूज कर सकते हैं.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles