Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो से भी काफी सस्ते है एयरटेल के कुछ प्लान ! जानकर हो सकते हैं हैरान !

Teknikal Raman:  आप में से कुछ लोग जियो यूजर होंगे तो कुछ एयरटेल यूजर होंगे, इसके अलावा वोडाफोन और आईडिया सहित बीएसएनएल के भी कुछ ग्राहक...

Teknikal Raman: आप में से कुछ लोग जियो यूजर होंगे तो कुछ एयरटेल यूजर होंगे, इसके अलावा वोडाफोन और आईडिया सहित बीएसएनएल के भी कुछ ग्राहक होंगे ही. और आप सभी लोग इनमें से जिस भी कम्पनी के साथ होंगे वे आपको डेढ़ सारे लुभावने ऑफर्स और प्लान दे रहे होंगे और आप इसका लाभ ले भी रहे होंगे. दोस्तों, आज हम आपके लिए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल के कुछ ऐसे प्लान के बारे जानकरी लाया हूँ जिसकी जरुरत आप में से बहुत से लोगों को नहीं होगी और बहुत से लोगों को इसकी जरुरत पड़ती होगी लेकिन उन्हें इन प्लान्स के बारे में पता नही होगा. भारती एयरटेल के ये सभी प्लान जियो से भी काफी सस्ता है और ऐसे प्लान रिलायंस जियो के पास उपलब्ध ही नहीं है.

Copyright Holder: Teknikal Raman
एयरटेल प्लान- 5 रूपये
एयरटेल के इस महज 5 रूपये के प्लान में एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को प्लान के एक्टिवेशन के समय से 1 घंटे तक बिलकुल अनलिमिटेड इन्टरनेट डेटा प्रदान करता है. यानी इस एक घंटे के दौरान आप जितना मर्जी उतना डेटा खपत कर सकते हैं. अपने सभी महत्वपूर्ण और उपयोगी फाइल, फोटो और विडियो डाउनलोड कर सकते हैं.

Third party image reference
एयरटेल प्लान- 9 रूपये-
अब दुसरे सस्ते प्लान की बात करें तो वो है मात्र 9 रूपये का. इस नौ रूपये के प्लान में एयरटेल यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 100MB इन्टरनेट डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलता है. इस प्लान में कम्पनी 100 SMS भी देती है. इन दोनों बेनेफिट्स का उपयोग आप प्लान के एक्टिव होने के बाद रात 12 बजे तक कर सकते हैं.

Third party image reference
एयरटेल प्लान- 18 रूपये'
एयरटेल के इस तीसरे किफायती प्रीपेड प्लान जिसकी कीमत 18 रूपये है, इसमें भी 100MB इन्टरनेट डेटा ही मिलता है लेकिन इस प्लान की वैधता 2 दिनों तक रहती है. यानी इस प्लान में मिलने वाले डेटा को आप आराम से दो दिन यूज कर सकते हैं, कोई जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी. हालाँकि इसमें 9 रु प्लान की तरह SMS नहीं मिलता है.

Third party image reference
एयरटेल प्लान- 23 रूपये
ये वाला चौथा व अंतिम प्लान है जिसके सामने जियो कुछ भी नहीं है. इस 23 रूपये के प्लान में एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को पूरे 200MB इन्टरनेट डेटा 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ देता है और साथ ही इसमें यूजर्स को 100 SMS भी फ्री में मिल जाता है.

Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments

Latest Articles