Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, आज हम आपको जिस सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं वह सैमसंग का सबसे सस्ता फोन है जिसमें आपको ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज हम आपको जिस सैमसंग स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं वह सैमसंग का सबसे सस्ता फोन है जिसमें आपको 24 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलता है वो भी LED फ़्लैश लाइट के साथ. 24MP सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला सैमसंग का इससे सस्ता कोई और फोन है ही नहीं. इसलिए अगर आप सैमसंग का ही कोई दमदार सेल्फी कैमरा वाला फोन लेना चाह रहें है तो इससे अच्छा कोई और फोन आपके लिए नहीं हो सकता है. तो चलिए जानते हैं वो कौन-सा फोन है और इसमें और क्या-क्या खूबियां है.
Third party image reference
साउथ कोरिया और दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग के इस शानदार फोन का नाम गैलेक्सी A6 प्लस है. यह फोन इंडिया में कुछ ही महीने पहले लॉन्च किया गया था. इस फोन के साथ कम्पनी ने और भी फोन लॉन्च किये थे लेकिन ये उन सब में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन निकला. इस फोन में आपको 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले डिस्प्ले मिलता है जिसका aspect रेश्यो 18.5:9 है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर बेस्ड कम्पनी के खुद के UI इंटरफ़ेस पर चलता है. इस फोन को सैमसंग ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट से लैस किया है जिसके साथ Adreno 506 जीपीयू दिया गया है. A6 प्लस में आप डुअल नैनो सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है जिसमें 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
अब बात करते हैं इसके कैमरा की, तो इस गैलेक्सी A6 प्लस स्मार्टफोन में आपको 16MP+5MP का डुअल रियर कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस फीचर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है. ये कैमरे पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और HDR भी अच्छे से सपोर्ट करते हैं.
Third party image reference
इस फोन के फ्रंट में जैसा कि आपने इस पोस्ट के टाइटल में और पोस्ट के अन्दर भी पढ़ा होगा इस दमदार फोन में 24MP का सेल्फी शूटर फ्रंट कैमरा मिलता है. ये फ्रंट कैमरा लाजवाब फोटोज लेता है और कम रोशनी और अंधेरे में भी फोटो अच्छी ही आती है क्योंकि इस कैमरे के साथ LED फ़्लैश लाइट दिया गया है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A6 प्लस में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फोन के रियर साइड यानी पीछे की तरफ कैमरा के पास सेटअप किया गया है. फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro और कम्पास सेंसर दिया गए हैं. इस स्मार्टफोन में बैटरी 3500mAh की लगी है.
Third party image reference
फोन का वजन 186 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.9mm है. गैलेक्सी A6 प्लस एक सुन्दर और स्लिम स्मार्टफोन है. इस फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में आप खरीद सकते हैं. इसकी कीमत अब सिर्फ और सिर्फ21,990 रूपये है. गैलेक्सी A6 प्लस को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से ख़रीदा जा सकता है.
Copyright Holder: Teknikal Raman

No comments