Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग के द्वारा हाल में लॉन्च किये गए मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन गैलेक्सी A8 स्टार आज से यानी 27 अगस...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, सैमसंग के द्वारा हाल में लॉन्च किये गए मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन गैलेक्सी A8 स्टार आज से यानी 27 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया से बेचा जा रहा है. इस फोन को आप अमेज़न के वेबसाइट या ऐप से खरीद सकते हैं. सैमसंग के इस फोन की कीमत 34,990 रूपये है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार के साथ मिल रहे हैं ये सभी दमदार ऑफर-
अमेज़न इंडिया की तरफ से इस गैलेक्सी A8 स्टार स्मार्टफोन के साथ कुछ दमदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं. सबसे पहला ऑफर ये है कि अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको एक साल तक मुफ्त वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी. यानी पूरी वारंटी के दौरान गलती से फोन की स्क्रीन टूट-फुट जाती है तो सैमसंग सर्विस सेंटर में आपके फोन का डिस्प्ले बिलकुल फ्री में बदल दिया जायेगा. है न कमाल का ऑफर.
Third party image reference
इस स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के अलावा एक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इस ऑफर के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके मैक्सिमम 6,295 रूपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. तीसरा ऑफर HDFC बैंक credit कार्ड यूजर के लिए है. इस कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस स्मार्टफोन को EMI ऑप्शन से भी ख़रीदा जा सकता है.
सैमसंग गैलेक्सी A8 स्टार के फीचर्स-
Third party image reference
सैमसंग का ये लेटेस्ट फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और ये फोन एंड्राइड के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड Oreo 8.1 पर काम करता है. हालाँकि फोन के टॉप में सैमसंग का अपना UI इंटरफ़ेस मिलता है. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर Amoled इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस डिस्प्ले पर 2.5D और 3D गिलास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है.
Third party image reference
हार्डवेयर डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन में आपको क्वालकॉम कास्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है जिसमें क्वैड कोर 2.2GHz का Kryo 260 और 1.8GHz का Kryo 260 सीपीयु शामिल है. इस फोन में 6GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी है, ये स्टोरेज कीमत के हिसाब से कम है लेकिन माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा दी गयी है. आप 400GB तक का माइक्रो एसडी यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की ओर नजर डालें तो गैलेक्सी A8 स्टार में हमें 24MP और 16MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इन दोनों ही लेंस का अपर्चर साइज़ f/1.7 है और साथ में LED फ़्लैश भी दी गयी है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको ओप्पो विवो से भी पावरफुल 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है.
Third party image reference
ये फ्रंट कैमरा प्रो लाइटिंग और AR स्टीकर सहित फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. सिक्यूरिटी के लिए बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन में बैटरी 3700mAh की लगायी गयी जो नॉन-रिमूवेबल है. फोन की थिकनेस मात्र 7.5mm है और वजन की बात करें तो वो 191 ग्राम है. यह फोन ब्लैक और सफ़ेद रंग में मिल रहा है.
Third party image reference

No comments