Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

कम कीमत में Vivo Y81 इंडिया में हुआ लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स और कीमत

दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने इस Y81 स्मार्टफोन को सबसे पहले वियतनाम में जून में लॉन्च किया था. अब यह फोन भारत में भी आ गया है. ...

दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने इस Y81 स्मार्टफोन को सबसे पहले वियतनाम में जून में लॉन्च किया था. अब यह फोन भारत में भी आ गया है. विवो Y81 की सेल अमेज़न और फ्लिप्कार्ट के साथ कम्पनी के ऑनलाइन स्टोर पर भी शुरू हो गयी है. यह फोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1, रेडमी नोट 5 और हॉनर 9N से मुकाबला करेगी. ये स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले और बेजेल लेस डिज़ाइन के साथ है.


Third party image reference
विवो Y81 की कीमत-
विवो के इस स्मार्टफोन की बिक्री तो शुरू हो चुकी है. इस फोन की कीमत रखी गई है 12,999 रूपये. यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फ्लिप्कार्ट और अमेज़न इस फ़ोन के साथ एक्सचेंज ऑफर भी पेश कर रही है.

Third party image reference
स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ मिलता है. साथ में डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है.

Third party image reference
विवो Y81 मीडियाटेक के MT6762 चिपसेट पर काम करता है. इस फोन में आपको 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है जिसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो विवो के इस फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जायेगा. इस कैमरे में HDR मोड, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, AI ब्यूटी, स्लो मोड जैसे ढेर सारे फीचर्स मौजूद हैं. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस ब्यूटी, ग्रुप सेल्फी, वॉईस कण्ट्रोल जैसे फीचर के साथ मिलता है.

Third party image reference
विवो Y81 में कम्पनी ने 3260mAh की बैटरी दी है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, सिंगल बैंड wifi, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm हेडफोन जैक आदि दी गयी है. हैंडसेट का वजन 146.5 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.77mm है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, accelerometer सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कंपास और gyro सेंसर भी मिल जाता है.

No comments

Latest Articles