Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपने देश चीन में एक एंड्राइड टैबलेट लॉन्च किया है. इस टैबलेट का नाम मी पैड 4 प्लस ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपने देश चीन में एक एंड्राइड टैबलेट लॉन्च किया है. इस टैबलेट का नाम मी पैड 4 प्लस है. ये टैब जून महीने में लॉन्च हुए मी पैड 4 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस नए वाले टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जबकि मी पैड 4 में सिर्फ 8 इंच का डिस्प्ले था. और शाओमी ने इस मी पैड 4 प्लस को फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर के साथ पेश किया है.
Third party image reference
शाओमी मी पैड 4 प्लस का स्पेसिफिकेशन-
यह टैबलेट डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित MIUI 10 पर चलता है. इस डिवाईस में 10.1 इंच का WUXGA डिस्प्ले 1920x1200 पिक्सेल्स और 16:10 aspect रेश्यो में दिया गया है.
Third party image reference
इस टैब को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB की रैम के साथ 64GB या 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. मी पैड 4 प्लस में फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट साइड में दिया गया है.
Third party image reference
इस टैबलेट के कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सेल का सिंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है. इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. टैब में 8620mAh की बैटरी लगी है. ये डिवाईस 4G LTE सपोर्ट करता है और इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है.
शाओमी मी पैड 4 प्लस की कीमत-
Third party image reference
शाओमी के इस टैबलेट की कीमत CNY 1,899 यानी करीब 19,300 रूपये है, ये कीमत 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 ( लगभग 21,300 रु ) है. यह टैबलेट चीन में 16 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, ये डिवाईस गोल्ड और ब्लैक कलर में ख़रीदा जा सकेगा.


No comments