Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने आज एक काफी सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान मात...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने आज एक काफी सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान मात्र 18 रूपये का है जिसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. कम्पनी ने ये 18 रूपये का प्लान इसलिए लॉन्च किया क्योंकि ये सरकारी टेलिकॉम 1 अक्टूबर को 18 साल की हो जाएगी. और इसी मौके का जश्न मनाने के लिए यह प्लान पेश किया गया है. आपको बता दें कि इस STV पैक के साथ कुछ और भी प्लान पेश किये गए हैं. चलिए उन सभी प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Third party image reference
सबसे पहले ये जो 18 रूपये का प्रीपेड प्लान लाया गया है उसकी बात करते हैं. इस प्लान में बीएसएनएल के सभी प्रीपेड ग्राहकों को 2 दिनों की वैलिडिटी के साथ बिलकुल अनलिमिटेड इन्टरनेट डेटा यूज करने के लिए मिलेगा. वॉईस और विडियो कॉलिंग भी एकदम असीमित इंडिया के किसी भी कोने में कर सकते हैं.
Third party image reference
बीएसएनएल ने 18 रु प्लान के अलावा जो प्लान लॉन्च किये हैं वो दरअसल टॉकटाइम प्लान है जिसमें 18 प्रतिशत एक्स्ट्रा टॉकटाइम मिलेगा. हालाँकि इन प्लान्स में भी कुछ डेटा बेनेफिट्स दिया जायेगा. पहला टॉकटाइम प्लान 601 रु का है जिसमें 709 रूपये का मेन बैलेंस और 5GB इन्टरनेट डेटा मिलेगा.
Third party image reference
इसके बाद का प्लान है 1201 रु का, इस पैक में 1417 रूपये का टॉकटाइम दिया जायेगा और साथ में 10GB डेटा भी. तीसरा व अंतिम टॉकटाइम प्लान 1801 रूपये का जिसमें बीएसएनएल 2125 रूपये का टॉकटाइम और 15GB इन्टरनेट डेटा देगा.



No comments