Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

धड़ल्ले से आज भी बिक रहा है रेडमी का ये फोन !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आज हम आपको शाओमी के उस स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो लॉन्चिंग के कई महीनों बाद भी आज धड़ल्ले...

Image result for redmi 5aTeknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज हम आपको शाओमी के उस स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो लॉन्चिंग के कई महीनों बाद भी आज धड़ल्ले से बिक रहा है. शाओमी का ये फोन कोई मिड-रेंज या हाई-एंड सेगमेंट का फोन नहीं है बल्कि ये बजट सेगमेंट का है और सबसे सस्ता है. इस स्मार्टफोन का नाम रेडमी 5A है. यह फोन पिछले साल नवम्बर में आया था. यह फोन इतने महीने बीत जाने पर भी फ़्लैश सेल के जरिये ही बेचा जा रहा है. इसका मतलब इस फोन की डिमांड अभी भी बहुत ज्यादा है सप्लाई कम को पा रही है.

Third party image reference
शाओमी के इस बजट फोन रेडमी 5A ने तो काउंटरपॉइंट के रिसर्च के अनुसार दुनिया के टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में भी अपनी जगह बनाई थी. यह स्मार्टफोन वाकई में लोगों को खूब पसंद है. क्योंकि इसमें एक नार्मल स्मार्टफोन यूजर के लिए बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध हैं. इस फोन की कीमत मात्र 5,999 रूपये है और इसे अगर आपको खरीदना हो तो इसके लिए आपको हर सप्ताह लगने वाले फ़्लैश सेल का इंतजार करना होता है और उस सेल भी आर्डर प्लेस कर पाना बहुत मुश्किल होता है.

Third party image reference
शाओमी के इस 6 हजार रूपये से भी कम कीमत के फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है. इस फोन में प्रॉपर डुअल सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है, जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 5A में 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट कैमरा यानी सेल्फी कैमरा 5MP का मिलता है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 2GB/3GB की रैम और 16GB/32GB इंटरनल मेमोरी मिल जाता है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं है लेकिन अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer और प्रोक्सिमिटी दी गयी है. फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है.


No comments

Latest Articles