Teknikal Raman: दोस्तों, विवो का एक ऐसा स्मार्टफोन है जो आज करीब 8 हजार रूपये सस्ता मिल रहा है. विवो के इस फोन का नाम Vivo V7 है जिसे पिछ...
Teknikal Raman: दोस्तों, विवो का एक ऐसा स्मार्टफोन है जो आज करीब 8 हजार रूपये सस्ता मिल रहा है. विवो के इस फोन का नाम Vivo V7 है जिसे पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किया गया था. ये फोन आज भी खरीदना फायदे का सौदा ही होगा. क्योंकि इसमें आपको आज के समय में दिया जा रहे सारे फीचर्स मिलते हैं और वो भी एकदम दमदार. जी हां, इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और प्रोसेसर भी क्वालकॉम का बढ़िया वाला दिया गया है जो आज भी कई कम्पनिया अपने नए स्मार्टफोन में यूज कर रही है. इसके अलावा सेल्फी लवर्स के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Third party image reference
चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो के इस फोन की कीमत में कई बार कटौती भी की गयी थी. लेकिन उसके बाद भी ये फोन सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 15 हजार रूपये के आसपास मिल रहा है. फ्लिप्कार्ट पर तो विवो V7 को 15,990 रूपये में बेचा जा रहा है. पेटीएम मॉल ही एक ऐसा शॉपिंग प्लेटफार्म है जहाँ ये स्मार्टफोन सबसे कम 12,990 रूपये में सेल कर रहा है और इसपर भी ये साईट 1949 रु का डिस्काउंट कैशबैक के द्वारा दे रही है. यानी कि इस फोन को मात्र 11,041 रूपये में आप पा सकते हैं. आपको बता दें कि पेटीएम जो कैशबैक देती है उसे आप अपने बैंक अकाउंट में रिटर्न भेज सकते हैं.
विवो V7 का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड nougat 7.1 पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है. इस फोन में 5.7 इंच का HD+ फुलव्यू IPS डिस्प्ले लगा है. विवो ने इस डिवाईस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगाया है जो कि 1.8GHz पर क्लॉकड है.
Third party image reference
विवो के इस फोन में 4GB की रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज 128GB तक बढाया जा सकता है. फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन के पीछे ही दिया गया है. विवो वी7 के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16MP का रियर कैमरा फ़्लैश के साथ दिया गया है. वहीँ फ्रंट कैमरा 24MP का सॉफ्ट मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट के साथ मिलता है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि मौजूद हैं. जरुरी सेन्सर्स जैसे accelerometer, एम्बिएंट लाइट, कंपास, प्रोक्सिमिटी सेंसर के अलावा gyroscope भी है. विवो के इस फ़ोन में 3000mAh की बैटरी लगी है. फोन का वजन मात्र 139 ग्राम है और मोटाई महज 7.9mm है.


No comments