Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लॉन्च हो गया Realme 2 Pro, कीमत महज 13,990 रूपये से शुरू

Teknikal Raman:  दोस्तों, मुझे पता है कि जब से रियलमी 2 प्रो के लॉन्च होने की ख़बरें आनी शुरू हुई, और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकार...

Teknikal Raman: दोस्तों, मुझे पता है कि जब से रियलमी 2 प्रो के लॉन्च होने की ख़बरें आनी शुरू हुई, और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिलने लगी तब से आप सभी लोग इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. और आज आपके इंतजार की वो घड़ियाँ ख़त्म हुई क्योंकि आज है 27 तारीख और कम्पनी ने आपके फेवरेट फोन Realme 2 Pro को लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन बेहतरीन लुक, डिज़ाइन और शानदार फीचर्स के साथ भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया है. और कीमत भी ऐसी रखी गयी है कि शाओमी और सैमसंग जैसी बड़ी कम्पनियों के छक्के छुड़ा देगी.

Third party image reference
रियलमी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 2 Pro को एकसाथ तीन वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन का सबसे कम कीमत का वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आया है, जिसकी कीमत 13,990 रूपये रखी गयी है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट आपको मिलेगा15,990 रूपये में, जिसमें 6GB की रैम के साथ 64GB की ही इंटरनल मेमोरी मिलेगी. रियलमी 2 प्रो का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 8GB की रैम और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस के साथ मात्र 17,990 रूपये में लॉन्च किया है.

Third party image reference
मैंने आपको कुछ ही दिन पहले बताया था रियलमी 2 प्रो का 8GB रैम वेरिएंट भी आ रहा है जिसकी कीमत 20 हजार से कम होगी. लेकिन कम्पनी ने तो इसकी कीमत 18 हजार से भी कम रखकर सभी मोबाइल कम्पनियों को चुनौती दे डाली है. इस फोन की उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन 11 अक्टूबर से एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल हो जायेगा. यह फोन ब्लैक, ब्लू और आइस लेक कलर ऑप्शन में आप खरीद सकेंगे. अब चलिए इस फ़ोन का पूरा स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं.

रियलमी 2 प्रो का पूरा स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
यह लेटेस्ट स्मार्टफोन जिसे रियलमी ने लॉन्च किया है डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आता है, इसमें आपको डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी मिल जाता है. इसका मतलब इसमें प्रॉपर डुअल सिम और माइक्रो एसडी स्लॉट है. डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो रियलमी 2 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ वाटरड्राप डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो और 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 409ppi है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 AIE ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है जो एड्रेनो 512 GPU के साथ पेयर्ड किया गया है.

Third party image reference
रियलमी 2 प्रो के रैम और स्टोरेज स्पेस के बारे में तो आपको ऊपर कीमत के साथ पता चल ही गया होगा फिर भी एकबार और बता देता हूं. इस फोन में आपको 4GB/6GB/8GB रैम देखने को मिलेगा और स्टोरेज क्रमशः 64GB/64GB/128GB मिलेगा. सभी वेरिएंट में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया गया है जो काफी फ़ास्ट काम करता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो इस मिड-रेंज के फोन में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सोनी IMX398 सेंसर के साथ और f/1.7 अपर्चर साइज़ के साथ दिया गया है. ये कैमरा 4K विडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करेगा. फोन के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर, AI ब्यूटी मोड 2.0 के साथ दिया गया है ताकि बेहतरीन सेल्फी ली जा सके. इतना ही नहीं और भी ढेरों फीचर्स रियलमी 2 प्रो के कैमरे में दिया गया है. जैसे फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरा AR स्टीकर भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
रियलमी 2 प्रो की एक और खासियत ये है कि यह डुअल 4G Volteसपोर्ट के साथ पेश किया गया है, इसका मतलब आप इस फोन के दोनों सिम स्लॉट में 4G सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और एक ही समय दोनों को 4G नेटवर्क पर चालू रख सकते हैं. ये फीचर बहुत जरुरी भी हो गया है जबसे जियो ने टेलिकॉम सेक्टर में केवल 4G सर्विस के साथ एंट्री की. इस फोन में बैटरी 3500mAh की लगायी गयी है और जो रियलमी 2 से थोड़ा कम है. रियलमी 2 में कम्पनी ने 4230mAh की बैटरी दी थी. हालाँकि 3500mAh भी ठीक ठाक बैकअप देगा.
दोस्तों, कैसा लगा आपको रियलमी का रियलमी 2 प्रो स्मार्टफोन ! नीचे कमेन्ट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें, धन्यवाद.

No comments

Latest Articles