Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, ओप्पो की इस सब्सिडियरी ब्रांड ने आज सिर्फ रियलमी 2 प्रो ही नहीं बल्कि एक और फोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, ओप्पो की इस सब्सिडियरी ब्रांड ने आज सिर्फ रियलमी 2 प्रो ही नहीं बल्कि एक और फोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने 7 हजार रूपये से भी कम कीमत में Realme C1 स्मार्टफोन बड़ी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है. ये बजट फोन देखने में पिछले महीने लॉन्च हुए रियलमी 2 जैसा दिखता है. फ्रंट साइड से आपको कुछ अंतर मालूम नहीं चलेगा लेकिन बैक साइड देखेंगे तो साफ पता चल जायेगा क्योंकि इस Realme C1 में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है.
Third party image reference
आपको बता दें कि आज ही 27 सितम्बर को कम्पनी ने नॉएडा में आयोजित एक इवेंट के दौरान रियलमी 2 प्रो को भी लॉन्च किया है जो स्मार्टफोन यूजर्स को एक ही नजर में भा गया है. और अब ये बजट फोन जिसका नाम रियलमी C1 है ये भी मेरे ख्याल से लोगों को काफी पसंद आने वाला है. क्योंकि जिस कीमत पर इसमें जितने फीचर दिए गए हैं उतने तो शाओमी भी नहीं दे सका है. अब तो लगता है शाओमी को रियलमी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. मात्र 6,999 रूपये में लॉन्च हुए इस रियलमी फोन को एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट से 11 अक्टूबर से ब्लू और ब्लैक कलर में ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image referenceरियलमी C1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
रियलमी के इस सस्ते और किफायती फोन में 6.2 इंच का एक बड़ा सा डिस्प्ले एचडी रिजोल्युसन में दिया गया है. इसका डिस्प्ले भी नौच वाला ही है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी लगी है. इस डिवाइस में डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है. इस माइक्रो एसडी स्लॉट में 256GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करेगा.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो रियलमी C1 को क्वालकॉम के ओक्टा कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 450 से लैस किया गया है. इतनी कम कीमत के फोन में ये प्रोसेसर मिलना आश्चर्य की बात है. इस स्मार्टफोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित कलर ओएस 5.0 पर चलता है.
Third party image reference
अब इसके कैमरा की भी जानकारी आपको दे देते हैं. इस बजट फोन में भी रियलमी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है. कम्पनी ने 13MP और 2MP का दो रियर कैमरा सेट किया है. जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा AI फेस अनलॉक फीचर के साथ मिलता है. इसका रियर कैमरा पोर्ट्रेट मोड के साथ और भी एडवांस फीचर से लैस है जो बेहतरीन फोटो और विडियो शूट करने में मदद करेगा. इस रियलमी CI फोन में 4230mAh की तगड़ी बैटरी लगी है.
Third party image reference

No comments