Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी का यह शानदार फोन 24MP सेल्फी कैमरा के साथ हुआ लॉन्च

Teknikal Raman:  दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी ने आज अपने ही देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने ची...

Teknikal Raman: दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर कम्पनी शाओमी ने आज अपने ही देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने चीन में मी 8 का डाउनग्रेडड वर्जन Xiaomi Mi 8 Lite पेश किया है. यह लेटेस्ट फोन 24 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा से लैस है और इसे तीन तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मार्केट में उतारा गया है.

Third party image reference
शाओमी मी 8 लाइट के तीनों वेरिएंट की कीमत की बात करें तो पहला वेरिएंट जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, उसकी कीमत कम्पनी ने 1399 युआन रखी है यानी कि लगभग 14,833 रूपये. इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ है जिसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 18,014 रु) रखी गयी है. और तीसरा व अंतिम वेरिएंट जो 6GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है, उसकी कीमत 1,999 युआन यानी करीब 21,195 रूपये है.

Third party image reference

शाओमी मी 8 लाइट के स्पेसिफिकेशन-

शाओमी के इस स्मार्टफोन में 6.26 इंच का बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन, नौच और 19:9 aspect रेश्यो में दी गयी है. इस फोन को कम्पनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है और जिसके साथ adreno 512 जीपीयु दी गयी है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन को 12MP+5MP डुअल रियर से लैस किया गया है जिसका अपर्चर साइज़ f/1.9 है. शाओमी मी 8 लाइट का फ्रंट कैमरा काफी शानदार दिया गया है. इस फोन में 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा सोनी IMX576 सेंसर के साथ मिलता है.

Third party image reference
शाओमी मी 8 लाइट एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 10 पर चलता है. इस फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 3250mAh की बैटरी लगायी गयी है. इस फोन का वजन 169 ग्राम है और थिकनेस महज 7.5mm है.

Third party image reference

शाओमी Mi 8 Lite फोन ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर में लॉन्च हुआ है. इसकी बिक्री चीन में 25 सितम्बर से शुरू हो जाएगी.

No comments

Latest Articles