Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो ने तो कमाल ही कर दिया है. इस कम्पनी ने जुलाई 2018 में एक क...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, मुकेश अम्बानी की टेलिकॉम कम्पनी रिलायंस जियो ने तो कमाल ही कर दिया है. इस कम्पनी ने जुलाई 2018 में एक करोड़ से भी अधिक नए कस्टमर्स को अपने नेटवर्क के साथ जोड़ा है. टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के द्वारा रिलीज़ किये गए डाटा के अनुसार जियो ने बाकी सभी कम्पनियों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा ग्राहक इस महीने में ऐड किये हैं.
Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि जुलाई के महीने में रिलायंस जियो ने टोटल 1 करोड़ 17 लाख न्यू कस्टमर हासिल किया है. जबकि भारती एयरटेल, आईडिया और बीएसएनएल ने मिलकर केवल 9 लाख 27 हजार नए ग्राहक अपने साथ जोड़ सके. जियो के कस्टमर बेस में जबरदस्त उछाल जियो मानसून हंगामा ऑफर की वजह से आया है. इस ऑफर के तहत पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करने पर मात्र 501 रूपये में JioPhone देती है.
Third party image reference
ट्राई की एक और रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो के पास वोडाफोन से अधिक कस्टमर हो गए हैं, अगर वोडाफोन-आईडिया मर्ज नहीं होती तो आज जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी होती और एयरटेल अपने नंबर वन पोजीशन पर कायम रहती. लेकिन एक दुसरे में विलय होने की वजह से वोडाफोन-आईडिया नंबर एक पर है, दुसरे और तीसरे पोजीशन पर क्रमशः एयरटेल और जियो है.
Third party image reference

No comments