Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Motorola One Power : 24 सितम्बर को इंडिया में होगा लॉन्च, कीमत होगी 14000 रूपये के आसपास

Third party image reference Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला का लेटेस्ट फोन  मोटोरोला One Power ...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला का लेटेस्ट फोन मोटोरोला One Power लॉन्च होने वाला है. यह मिड-रेंज फोन 24 सितम्बर को इंडिया में उतारा जायेगा. आपको बता दें कि लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने यह स्मार्टफोन बर्लिन में आयोजित IFA 2018 शो में पेश किया था. गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत आने वाले इस फोन में मैक्स विज़न डिस्प्ले के साथ कई खास फीचर दिया गए हैं.
भारत में Motorola One Power की कीमत-

Third party image reference
इस स्मार्टफोन की कीमत इंडिया में लगभग 14,000 रूपये या इसके आसपास ही रखी जाएगी. इस कीमत में मोटोरोला का यह फोन शाओमी के पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो को सीधी टक्कर देगा. लॉन्चिंग के बाद यह फोन सेल के लिए अक्टूबर के महीने में उपलब्ध हो जायेगा, ऐसा कम्पनी ने इस फोन को आईफा ट्रेड शो में कही थी. अब देखिये 24 को लॉन्च होने के बाद अक्टूबर में किस तारीख को खरीदने के लिए अवेलेबल होता है ये स्मार्टफोन.
मोटोरोला वन पॉवर का फुल स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलता है और इसमें 6.2 इंच का मैक्स विज़न फुल एचडी+ डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो और नौच डिज़ाइन के साथ मिलता है. इस फोन में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
मोटोरोला के इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जिसके साथ Adreno 509 जीपीयु दिया गया है. इस फोन में आपको 5000mAh की दमदार बैटरी मिल जाएगी जो सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे का यूजेज टाइम देती है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16MP और 5MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है. फोन के फ्रंट साइड में 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया गया है. यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा.

No comments

Latest Articles