Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लॉन्च होने से पहले ही Redmi Note 6 Pro बिक्री के लिए हो गया उपलब्ध !

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, शाओमी के अपकमिंग लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो  के लॉन्चिंग के बारे में कम्...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, शाओमी के अपकमिंग लेटेस्ट स्मार्टफोनरेडमी नोट 6 प्रो के लॉन्चिंग के बारे में कम्पनी ने अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी भी नहीं दी है, लेकिन यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. जी हां दोस्तों, अलीएक्सप्रेस नाम के एक ऑनलाइन ई-कॉमर्स साईट ने इस फोन के ग्लोबल वेरिएंट को बेचना शुरू कर दिया है. ऑनलाइन लिस्टिंग में यह फोन ब्लैक, ब्लू, रोज गोल्ड और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Third party image reference
इस ऑनलाइन लिस्टिंग में रेडमी नोट 6 प्रो के बिल्ड क्वालिटी और नौच वाले डिस्प्ले को भी हाईलाइट किया गया है. इसके साथ ही फोन के कुछ key फीचर्स को भी इस ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर दर्शाया गया है. आपको बता दें कि हाल ही में इस फोन का रिटेल बॉक्स और लाइव इमेज भी सामने आया था. और अब तो ये बिना लॉन्च हुए बिकने भी लगा है. हालाँकि कम्पनी की तरफ से कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है. ऐसी स्थिति में ये कह पाना मुश्किल है कि ये रेडमी नोट 6 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट है भी या नहीं.

Third party image reference
अलीएक्सप्रेस पर उपलब्ध रेडमी नोट 6 प्रो के बेस वेरिएंट की कीमत 193.99 डॉलर है जो इंडियन रूपये में 14,100 रूपये के आसपास होती है. जबकि इसका एक और वेरिएंट 4GB रैम के साथ सेल किया जा रहा है, उसकी कीमत 218.99 डॉलर यानी करीब 15,900 रूपये है. ये ऑनलाइन साईट रेडमी नोट 6 प्रो स्मार्टफोन को यूएस और यूके मार्केट्स डिलीवर भी कर रहा है.

Third party image reference
इस शॉपिंग वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक रेडमी नोट 6 प्रो में 6.28 इंच का फुल एचडी+ नौच डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में है. फोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है. वहीँ इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर दर्शाया गया है. हालाँकि पिछले रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट से powered किया जायेगा जिसके साथ 4GB की रैम और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज होगी.

Third party image reference
अलीएक्सप्रेस पर इस स्मार्टफोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिख रहा है. वहीँ फोन के फ्रंट साइड में 20MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप किया हुआ है. रेडमी नोट 6 में डुअल सेल्फी कैमरा होने की पुष्टि कुछेक दिन पहले भी स्पॉट हुए लाइव इमेज में हुई थी. इस फोन में बैटरी नोट 5 प्रो की तरह 4000mAh की है और फोन की थिकनेस 8.2mm ऑनलाइन शॉपिंग साईट AliExpress पर बताई गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles