Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सैमसंग दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी है और ये ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सैमसंग दुनिया की नंबर वन स्मार्टफोन कम्पनी है और ये इंडिया में भी नंबर वन रह चुकी है. फ़िलहाल इंडिया में शाओमी नंबर वन हो गया है. इसलिए सैमसंग ने कुछेक महीने पहले एक ऑनलाइन एक्सक्लूसिव फोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत काफी कम रखी गयी थी. इस फोन नाम गैलेक्सी On6 था और ये फोन सिर्फ फ्लिप्कार्ट और सैमसंग ऑनलाइन शॉप से ही ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
सैमसंग ने जुलाई महीने में जब इस फोन को लॉन्च किया था तो इसकी कीमत 14,490 रूपये रखी गयी थी. परन्तु अब यह फोन मात्र 13,490 रूपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है. सैमसंग ब्रांड में भी अब आपको इतनी सी कीमत में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलने लगा है. इस स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो यह फोन 5.6 इंच की सुपर अमोलेड एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. डिस्प्ले का aspect रेश्यो 18.5:9 है, इसलिए बेजेल कम देखने को मिलते हैं. जोकि काफी अच्छी बात है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है. इस फोन को कम्पनी ने अपने खुद के प्रोसेसर Exynos 7870 से लैस किया है जो 1.6GHz पर क्लॉकड है. फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरे की बात करें तो इस गैलेक्सी ऑन6 फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. दोनों ही फ्रंट और बैक कैमरे का अपर्चर साइज़ f/1.9 है. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. गैलेक्सी On6 में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो रियर पैनल में कैमरे के पास मौजूद है. इस फोन में बैटरी 3000mAh की दी गयी है. और फोन की थिकनेस मात्र 8.2mm है.
Third party image reference

No comments