Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, मोटोरोला का लेटेस्ट फोन मोटो G6 प्लस इंडियन मार्केट में आज लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन इंटरनेशनल मार्केट...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, मोटोरोला का लेटेस्ट फोन मोटो G6 प्लस इंडियन मार्केट में आज लॉन्च कर दिया गया है. यह फोन इंटरनेशनल मार्केट में सिर्फ 4GB रैम के साथ पेश किया गया था लेकिन लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कम्पनी ने भारत में G6 Plus को 6GB रैम के साथ उतारा है. और ये इंडियन मोटोरोला फैन के लिए बहुत ख़ुशी वाली बात है.
Third party image reference
मोटो G6 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन की कीमत भारत में 22,499 रूपये रखी है. यह फोन ऑनलाइन अमेज़न, मोटो हब्स के साथ मोटोरोला के ऑफलाइन रिटेल पार्टनर स्टोर पर भी सेल के लिए 11 सितम्बर से उपलब्ध होगा. यह स्मार्टफोन सिर्फ इंडिगो ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा. लॉन्च ऑफर के तौर पर पेटीएम मॉल फ्लैट 3000 रूपये का कैशबैक देगा. इसके अलावा जियो की तरफ से जियो यूजर्स को 198 या 299 रु के प्लान से रिचार्ज करने पर 4450 रूपये तक का कैशबैक दिया जायेगा.
Third party image reference
चलिए अब बात करते हैं मोटो G6 प्लस के स्पेसिफिकेशन की. इस स्मार्टफोन में 5.93 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है और जल्द ही इस फोन को एंड्राइड Pie 9.0 का भी अपडेट दिया जायेगा. मोटो जी6 प्लस डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें 128GB तक का माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
मोटोरोला का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 630 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB इंटरनल मेमोरी दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा f/1.7 अपर्चर और f/2.2 अपर्चर के साथ है. रियर कैमरे में डुअल-टोन, डुअल लेंस LED फ़्लैश दिया गया है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट कैमरा 8MP का है और LED फ़्लैश इसके साथ भी दिया गया है.
Third party image reference
मोटो G6 प्लस में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, USB-टाइप सी पोर्ट, NFC आदि सभी फीचर्स मौजूद हैं. इस फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट में ही होम बटन में सेटअप किया हुआ है. इसका बैटरी 3200mAh का है. और ये मोटोरोला का टर्बो पॉवर अडैप्टर सपोर्ट करता है. इसलिए महज 15 मिनट की चार्जिंग में 7 घंटे का बैकअप देता है. इस स्मार्टफोन का वजन 165 ग्राम है और थिकनेस 7.99mm है.
Third party image reference

No comments