Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी Note 6 Pro की डिस्प्ले हो गयी लीक, Redmi नोट 5 Pro से भी है बड़ा !

Teknikal Raman:  आप सभी को पता है कि शाओमी अब रेडमी नोट सीरीज के फोन पर काम कर रही है और इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जायेगा.  रेडमी नो...

Teknikal Raman: आप सभी को पता है कि शाओमी अब रेडमी नोट सीरीज के फोन पर काम कर रही है और इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जायेगा. रेडमी नोट 6 प्रो और रेडमी नोट 6, यही दो मॉडल चीन में लॉन्च होने के बाद इंडिया में लॉन्च होंगे. चीन में इस फोन का नाम क्रमशः रेडमी नोट 6 और रेडमी 6 प्लस होगा, जैसा कि आपने पिछले साल नोट 5 सीरीज में देखा था.

Third party image reference
दोस्तों, आज ऑनलाइन रिटेल स्टोर अलीएक्सप्रेस पर रेडमी नोट 6 प्रो की जो डिस्प्ले होगी वो इसके वेबसाइट पर लीक हो गयी है. नोट 6 प्रो के साथ रेडमी नोट 6 के भी डिस्प्ले को इस साईट पर लिस्ट किया गया है. और इस डिस्प्ले को देखने के बाद ये कन्फर्म हो गया है कि ये फोन्स नौच स्टाइल वाले डिस्प्ले के साथ आएंगे.

Third party image reference
रेडमी नोट 6 प्रो के LCD डिस्प्ले के ऊपर जो नौच होगा उसमें सेंसर, ईयरपिस और सेल्फी कैमरा होंगे. इसका डिस्प्ले साइज़ जो है वो रेडमी नोट 5 प्रो से बड़ा होने वाला है. क्योंकि अलीएक्सप्रेस पर लिस्ट हुए नोट 6 प्रो का डिस्प्ले 6.18 इंच का दिखाया जा रहा है. वहीँ रेडमी नोट 6 या रेडमी 6 प्लस में 5.99 इंच का डिस्प्ले होगा. शाओमी के नोट सीरीज में पहली बार Notch वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा.

Third party image reference
वैसे कम्पनी ने बजट सेगमेंट यानी रेडमी 6 सीरीज में रेडमी 6 प्रो स्मार्टफोन में नौच डिस्प्ले दे ही चूका है. ये फोन तो अभी कुछ दिन ही पहले भारत में लॉन्च किया गया था. इसके साथ रेडमी 6A और रेडमी 6 भी पेश किया गया जो 18:9 डिस्प्ले के साथ थे. खैर अब तो इंतजार है रेडमी नोट 6 और रेडमी नोट 6 प्रो का, देखते हैं कब और कितनी जल्दी शाओमी के अगले नोट फोन का दर्शन होता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles