Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5500mAh बैटरी से लैस Xiaomi Mi Max 3 इंडिया में जल्द होगा लॉन्च, कीमत होगी सिर्फ इतनी !

Teknikal Raman:  दोस्तों, शायद आपको याद होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना फैबलेट टाइप का स्मार्टफोन  Mi Max 3  अपने ही देश चीन ...

Teknikal Raman: दोस्तों, शायद आपको याद होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना फैबलेट टाइप का स्मार्टफोन Mi Max 3 अपने ही देश चीन में जुलाई के महीने में ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन इस डिवाईस को अबतक इंडिया में या ग्लोबली नहीं लॉन्च किया गया है. हालाँकि लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में या फिर एक-दो हफ्ते के बाद इसे भारत में उतारा जा सकता है.

Third party image reference
शाओमी मी मैक्स 3 की कीमत बात करें तो इंडिया में इसकी प्राइस कितनी होगी कंपनी ने अभी तो कोई इनफार्मेशन नहीं दी है. लेकिन अगर चीन में लॉन्च किये गए इस फोन की कीमत के अनुसार इसकी कीमत भारत में 17,900 रूपये से शुरू हो सकती है. ये कीमत बेस वेरिएंट की हो सकती है जिसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज है, इसके अलावा इसके दुसरे वेरिएंट जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ होगा, उसकी कीमत 21,000 रूपये के करीब होने के चांसेज हैं.

Third party image reference
अब शाओमी के इस अपकमिंग फोन मी मैक्स 3 के स्पेसिफिकेशन और फीचर की बात करें तो यह फैबलेट फोन आपको डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ और MIUI पर चलता हुआ नजर आयेगा. इस फोन में 6.9 इंचकी फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलेगी. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के बाद इसे दो वेरिएंट में ख़रीदा जा सकेगा. क्योंकि यह फोन दो वेरिएंट में आ सकता है, जिस तरह चीन में लॉन्च किया गया. पहला वेरिएंट आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज स्पेस के साथ मिलेगा जबकि इसका दूसरा वेरिएंट या हायर वेरिएंट 6GB रैम और 128GB मेमोरी के साथ उपलब्ध होगा.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो मी मैक्स 3 जो है वो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है. इस फोन में आपको वर्टिकली12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा f/1.9 अपर्चर और डुअल LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलेगा. वहीँ फ्रंट कैमरा यानी सेल्फी कैमरा 8MP का f/2.0 अपर्चर और फेस रिकग्निशन फीचर के साथ है. इस फोन में 5500mAh की दमदार बैटरी लगी है और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो बैक साइड में सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles