Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इस कम्पनी ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन सिर्फ 7,499 रूपये में Notch डिस्प्ले के साथ !

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी iVoomi ने अपने सब-ब्रांड  Innelo  का पहला स्मार्टफोन ल...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी iVoomi ने अपने सब-ब्रांड Innelo का पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है. आपको बता दें कि iVoomi ने इस सब्सिडियरी ब्रांड को इसी महीने की शुरूआती दिनों में पेश किया था, और यह ब्रांड 'Innelo' भारत का सबसे पहला सब-ब्रांड बन गया है. इस कम्पनी ने अपना डेब्यू फोन यानी फर्स्ट फोन Innelo 1 नाम से इंडिया में लॉन्च किया है.

Third party image reference
इनेलो 1 नाम के इस स्मार्टफोन को ऑनलाइन एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न इंडिया से ख़रीदा जा सकेगा. यह फोन मिडनाईट ब्लैक, प्लैटिनम गोल्ड, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत तो आपको टाइटल में ही पता चल गया होगा, इसकी कीमत सिर्फ 7,499 रूपये रखी गयी है. ये स्मार्टफोन आपको नौच डिस्प्ले के साथ मिलने वाला है. यह फोन रेडमी 5A और हॉनर 7S जैसे बजट फोन को टक्कर दे सकता है.

IVoomi Innelo 1 का फुल स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
सब-ब्रांड इनेलो के इस स्मार्टफोन में आपको 5.86 इंच का एचडी+ नौच डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ मिलता है. यह फोन मीडियाटेक के MT6737H 64-बिट प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. इस फोन में डुअल सिम स्लॉट है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन में दिए गए रैम और स्टोरेज की बात करें तो Innelo 1 में आपको 2GB की रैम के साथ 16GB का इंटरनल मेमोरी मिलता है. हालाँकि इस डिवाईस में आप 128GB क्षमता तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी यानी मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो यह फोन 13 मेगापिक्सेल रियर कैमरे से लैस है जिसके साथ LED फ़्लैश भी दिया गया है. जबकि फ्रंट में 5MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा मिलता है. ये फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक, ब्यूटी मोड और पोर्ट्रेट मोड भी सपोर्ट करता है. फोन के बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 4G Volte, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, यूएसबी पोर्ट, ग्लोनास आदि मौजूद हैं. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इस बजट फोन में आपको 3000mAhकी अच्छी बैटरी मिल जाती है. फोन का वजन 155 ग्राम है और मोटाई 9mm है.

No comments

Latest Articles