Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

8GB रैम और 16MP+24MP रियर कैमरा के साथ Nubia का दमदार स्मार्टफोन लॉन्च !

Third party image reference Teknikal Raman:  चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ZTE की सब्सिडियरी ब्रांड नूबिया ने अज एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन के...


Third party image reference
Teknikal Raman: चीनी स्मार्टफोन कम्पनी ZTE की सब्सिडियरी ब्रांड नूबिया ने अज एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन चीन के ही मार्केट में लॉन्च किया. इस स्मार्टफोन का नाम Nubia Z18 रखा गया है. कम्पनी ने इस फोन को ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में पेश किया है. फोन की बिक्री अगले महीने से शुरू होगी.नूबिया Z18 का बेस वेरिएंट 6GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है जबकि प्रीमियम वेरिएंट में 8GB रैम दी गयी है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस फोन में नूबिया ने 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया है. साथ ही डिस्प्ले पर कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन दी गयी है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस किया गया है.

Third party image reference
नूबिया Z18 के पहले वेरिएंट जिसमें 6GB रैम मिलती है उसमें 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. वहीँ 8GB रैम वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गयी है. फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाने की फैसिलिटी दी गयी है ताकि आप स्टोरेज बढ़ा सकें. और ये फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन में 16MP+24MPका डबल रियर कैमरा f/1.6 अपर्चर और डुअल टोन LED फ़्लैश के साथ मिलता है. जबकि फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का f/2.0 अपर्चर और वाइड एंगल लेंस के साथ दिया गया है. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
इस फोन के रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया हुआ है. यह फोन 3450mAh बैटरी के साथ है. और ये क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आया है. यानी इसका बैटरी बड़ी जल्दी चार्ज हो जायेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि सभी महत्वपूर्ण फीचर उपलब्ध हैं.

नूबिया Z18 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 2799 युआन (करीब 29,343 रूपये) रखी गयी है जबकि 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 3299 युआन (लगभग 34,584 रु) है.

No comments

Latest Articles