Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो V11 प्रो : In-display फिंगरप्रिंट सेंसर वाला सबसे सस्ता फोन इंडिया में हुआ लॉन्च !

Third party image reference Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज भारतीय बाजार में अपना अबतक का सबसे सस्...


Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज भारतीय बाजार में अपना अबतक का सबसे सस्ता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले इस फोन का नाम Vivo V11 Pro है. इस फोन के कुछ हाईलाइटिंग फीचर्स हैं वाटरड्राप-स्टाइल नौच डिस्प्ले, 6GB रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप और इन्फ्रारेड बेस्ड फेस अनलॉक फीचर.
विवो वी11 प्रो की कीमत-

Third party image reference
विवो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 25,990 रूपये रखी है. यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर में आया है. इस फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो गयी है. जबकि इसकी सेल 12 सितम्बर से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तौर पर HDFC कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रु का फ्लैट कैशबैक दिया जायेगा. विवो वी11 प्रो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ख़रीदा जा सकेगा.
विवो V11 प्रो का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है. इस फोन में 6.41 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. हालाँकि इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा है तो आप 256GB तक स्टोरेज बढ़ा सकते है. विवो V11 प्रो में फिंगरप्रिंट स्कैनर तो डिस्प्ले के अन्दर ही सेटअप किया गया है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 25MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा f/2.0 अपर्चर और AI फीचर से लैस मिलता है. इस फोन में बैटरी 3400mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

No comments

Latest Articles