Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो Y97 की कीमत और स्पेसिफिकेशन हुई ऑनलाइन लीक !

Teknikal Raman:  दोस्तों, आपने देखा कि विवो ने अभी आज ही 6 सितम्बर को अपना इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला मिड रेंज फोन विवो V11 प्रो ल...

Teknikal Raman: दोस्तों, आपने देखा कि विवो ने अभी आज ही 6 सितम्बर को अपना इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला मिड रेंज फोन विवो V11 प्रो लॉन्च किया है. और इस फोन के लॉन्चिंग के बाद ही कम्पनी के एक और स्मार्टफोन के आने की खबर मिलने लगी है. अगला फोन विवो के Y सीरीज का होगा क्योंकि इस फोन का मॉडल नंबर Y97 दर्शाया गया है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और नौच वाला डिस्प्ले होने की बात कही गयी है.

Third party image reference
ऑनलाइन लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विवो Y97 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्राप नौच स्टाइल में होगा. इस फोन को मीडियाटेक के Helio P60 प्रोसेसर से पॉवर किया जा सकता है. और इस फोन में 4GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है. ये फोन माइक्रो एसडी सपोर्ट करेगा या नहीं, इसके बारे में कोई इनफार्मेशन शेयर नही की गयी है. विवो Y97 एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित फनटच ओएस UI पर चलेगा.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जबकि फोन के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद होगा, जिसे विडियो कॉलिंग और खुद की फोटो क्लिक करने में इस्तेमाल कर सकेंगे. इस फोन में बैटरी 3240mAh की लगायी जाएगी. अंत में कीमत के बारे में आपको बता देते हैं. विवो Y97 की कीमत 20 हजार से कम होगी और इसे 20 सितम्बर को लॉन्च किया जा सकता है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles