Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ये है 10,000 के अन्दर मिलने वाला Samsung का सबसे बढ़िया फोन !

Teknikal Raman:  दोस्तों, क्या आपका बजट 10 हजार का है और इसी बजट में आप सैमसंग ब्रांड का एकदम बढ़िया फोन चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी साउथ...

Teknikal Raman: दोस्तों, क्या आपका बजट 10 हजार का है और इसी बजट में आप सैमसंग ब्रांड का एकदम बढ़िया फोन चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी साउथ कोरियाई कम्पनी सैमसंग के एक ऐसे फोन के बारे में आपको बताऊंगा जो 10,000 रूपये के अन्दर मिलता है और इस रेंज में सैमसंग का ये सबसे बेस्ट फोन है. लोगों ने तो इसे धड़ल्ले से ख़रीदा भी है. इस फोन का नाम Samsung Galaxy J7 Nxt है और यही फोन 10k के बजट में परफेक्ट है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट को कम्पनी ने पिछले साल जुलाई के महीने में 11,490 रूपये में लॉन्च किया था लेकिन यह स्मार्टफोन अब सिर्फ9,490 रु में मिलता है. क्योंकि इसकी कीमत में 2000 रूपये की कटौती हो चुकी है. और दस हजार के बजट में सैमसंग का इससे अच्छा कोई फोन फ़िलहाल नहीं है. इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 5.5 इंच का एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है. यह डिस्प्ले एलसीडी डिस्प्ले से ज्यादा आकर्षक होता है.

Third party image reference
गैलेक्सी जे7 नेक्स्ट को सैमसंग ने अपने ही प्रोसेसर Exynos 7870ओक्टा कोर चिपसेट से लैस किया है. इस फोन में 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. यह फोन डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आता है जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं. इस फोन में डुअल माइक्रो सिम स्लॉट भी है. फ़िलहाल ये फोन एंड्राइड nougat पर चल रहा है लेकिन जल्द इसे ओरियो अपडेट मिलने वाला है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो जे7 नेक्स्ट में आपको 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा LED फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है. वहीँ 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी LED फ़्लैश के साथ दिया गया है ताकि कम रोशनी या अंधेरे में भी आप अच्छी सेल्फी ले सकें. इस फोन में 3000mAh की रिमूवेबल बैटरी लगी है. फोन का वजन 170 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.6mm है. सैमसंग गैलेक्सी J7 Nxt को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से मात्र 9,490 रूपये में आप खरीद सकते हैं.

Third party image reference

Latest Articles