Third party image reference Teknikal Raman : दोस्तों, अभी हाल ही में इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने भारत में V11 प्रो इन-डिस्प्ले फि...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, अभी हाल ही में इस चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने भारत में V11 प्रो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ सबसे सस्ता फोन लॉन्च किया था. और आज विवो ने अपने ही देश चीन में एक दमदार स्मार्टफोन 8GB रैम और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस फोन लॉन्च किया है. इस लेटेस्ट फोन का नाम विवो X23 रखा गया है. फोन में डिस्प्ले वाटरड्राप नौच डिज़ाइन के साथ दिया गया है.
Third party image reference
विवो ने इस X23 को चीन में CNY 3498 यानी लगभग 36,700 रूपये में लॉन्च किया है. यह फोन ऑरेंज, ब्लू, पर्पल और रेड कलर वेरिएंट में मिलेगा. चीन में इस फोन की सेल 14 सितम्बर से शुरू हो जाएगी. विवो का ये लेटेस्ट फोन इंडिया में आयेगा या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी फ़िलहाल नहीं दी गयी है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो विवो X23 में आपको 6.41 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा. इस फोन में एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस डाला गया है. यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 670 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इस फोन में आपको 8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें विवो ने 12MP और 13MP का डुअल रियर कैमरा क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में आपको 12MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है. कनेक्टिविटी के लिये इस फोन में wifi, 4G, GPS, ब्लूटूथ, ओटीजी सपोर्ट आदि सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं. इस वीवो X23 फोन में 3400mAh की बैटरी दी गयी है और ये फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.


No comments