Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि वनप्लस 6 कम्पनी ने बहुत पहले ही लॉन्च कर दिया है. ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि वनप्लस 6 कम्पनी ने बहुत पहले ही लॉन्च कर दिया है. और अब कम्पनी जल्द ही इसका अगला वेरिएंट या यूँ कहें कि इसका अपग्रेडेड वर्जन लाने वाली है. लेटेस्ट लीक्ड इमेज के मुताबिक वनप्लस 6 का अपग्रेडेड वेरिएंट जो Oneplus 6T लॉन्च होगा जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा. लीक्ड तस्वीर से साफ पता चलता है कि इसमें 3-3 रियर कैमरे होंगे.
Third party image reference
वनप्लस 6T के तीनों ही रियर कैमरे वर्टिकली सेटअप किये गए हैं. दुसरे और तीसरे कैमरे का अपर्चर साइज़ f/1.6 और f/2.4 होगा. इसके अलावा इस फोन के लीक हुए रिटेल बॉक्स को देखने से पता चलता है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा यानी स्क्रीन के अन्दर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जायेगा. जैसा कि आपने ओप्पो और विवो के फोन्स में देखा है.
Third party image reference
वनप्लस 6T आने वाले अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है. और फ़िलहाल इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन पता नहीं चले हैं. लेकिन लीक्ड इमेज और रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले हो सकता है. इसमें 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है. यह स्मार्टफोन हालिया लॉन्च हुए एंड्राइड ओएस Pie 9.0 पर चलेगा.


No comments