Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, मोटोरोला ने आज अपने दो-दो स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड ओरियो 8.1 का अपडेट जारी कर द...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, मोटोरोला ने आज अपने दो-दो स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड ओरियो 8.1 का अपडेट जारी कर दिया है. ये दोनों फोन Moto G5 और मोटो G5 प्लस हैं. अगर आप भी इन फोन्स में से किसी भी फोन का इस्तेमाल करते हैं तो अब आप इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का मजा ले सकते हैं. ये अपडेट इंडिया, ब्राज़ील और मेक्सिको के यूजर्स को सबसे पहले दिया जा रहा है. ये अपडेट फेजेज में उपलब्ध कराया जा रहा है तो आपके पास आने में कुछ वक्त लग सकता है, ऐसा कम्पनी का कहना है.
Third party image reference
लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो 8.1 में अपडेट हो जाने के बाद मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस में कई आकर्षक फीचर मिल जायेंगे जैसे Adaptive आइकॉन, न्यू सेटिंग menu, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, ऑटोफिल एपीआई, न्यू मल्टी-टास्किंग फीचर, डाटा सेविंग और बैटरी सेविंग फीचर सहित और भी बहुत कुछ मिलेगा. साथ ही इस अपडेट से जो भी बग्स फोन में होंगे वो दूर हो जायेंगे.
Third party image reference
मोटोरोला मोटो G5 और मोटो G5 प्लस के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इन फोन्स में क्रमशः 5 इंच और 5.2 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. मोटो G5 में 3GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज है. तो वहीँ मोटो G5 प्लस में 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दिया हुआ है.
फोटोग्राफी के लिए मोटो G5 में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा है. जबकि मोटो G5 प्लस में 12MP का प्राइमरी कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5MP का ही है. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो मोटो G5 में 2800mAh की और मोटो G5 प्लस में 3000mAh की बैटरी लगी है.
Third party image reference

No comments