Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने सही सुना, ओप्पो का यह F9 प्रो स्मार्टफोन सिर्फ 3,915 रूपये पेमेंट करक...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने सही सुना, ओप्पो का यह F9 प्रो स्मार्टफोन सिर्फ 3,915 रूपये पेमेंट करके घर ले जाया जा सकता है. यह धमाकेदार ऑफर जानी-मानी और नंबर वन रह चुकी टेलिकॉम कम्पनी भारती एयरटेल दे रही है. एयरटेल अपने डिजिटल स्टोर पर इस फोन को 3,915 रु के डाउन पेमेंट पर खरीदने का सुनहरा मौका दे रहा है. आपको बता दें कि ओप्पो F9 प्रो लेटेस्ट फीचर्स से लैस है और हाल ही में यह फोन भारत में लॉन्च हुआ है.
Third party image reference
ओप्पो F9 प्रो वैसे तो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ ऑनलाइन फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स साईट पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है लेकिन इन प्लेटफार्म पर आपको फोन की पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी. परन्तु इस स्मार्टफोन को अगर आप एयरटेल डिजिटल स्टोर से डाउन पेमेंट ऑप्शन से लेंगे तो ये फोन मात्र 3,915 रु पेमेंट करने पर आपको मिल जायेगा. इस के बाद फोन की बाकी कीमत 12 महीने में इनस्टॉलमेंट के तौर पर हर महीने 2,099 रु देनी होगी.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन की कीमत 23,990 रूपये है लेकिन एयरटेल इस फोन के साथ पुरे साल भर का पोस्टपेड प्लान भी दे रहा है, इसलिए टोटल इनस्टॉलमेंट 29,103 रूपये हो जाती है. ओप्पो F9 प्रो के साथ मिलने वाले एयरटेल के पोस्टपेड प्लान में हर महीने 50GB डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग करने मिलेगी. साथ ही एयरटेल टीवी की सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दी जाएगी. ओप्पो F9 प्रो रेड और ब्लू रंग में ख़रीदा जा सकता है.
ओप्पो F9 Pro के स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.3 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो और V शेप्ड नौच के साथ आता है. यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है जिसमें आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड उपयोग कर पाएंगे. इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Helio P60 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. फोन में रैम 6GB की दी गयी है और इंटरनल स्टोरेज 64GB की मिलती है. ओप्पो F9 प्रो में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक पैनल में सेटअप किया गया है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस हैंडसेट में आपको 16MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा देखने को मिलता है. वहीँ फ्रंट में ओप्पो ने 25MP का शानदार सेल्फी शूटर कैमरा दिया है. फ्रंट कैमरा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन, HDR मोड और पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है. इस फोन में बैटरी 3500mAh की दी गयी है.
Third party image reference

No comments