Third party image reference Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, स्मार्टफोन बनाने वाली कम्पनी लेनोवो ने आज इंडिया में अपना एक स्मार्ट बैंड ...
Third party image reference
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, स्मार्टफोन बनाने वाली कम्पनी लेनोवो ने आज इंडिया में अपना एक स्मार्ट बैंड लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्ट बैंड Lenovo Cardio Plus HX03W नाम से पेश किया गया है, इसके नाम से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हार्ट रेट सेंसर के साथ होगा. इस बैंड की कीमत कम्पनी ने मात्र 1,999 रूपये रखी है.
Third party image reference
लेनोवो ने इस स्मार्ट बैंड में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं. इस बैंड में स्लीप मोनिटरिंग, लॉन्ग सिटींग अलर्ट, मल्टी इंटरफ़ेस ऑप्शन सहित ढेरों फीचर मौजूद हैं. लेनोवो का कहना है की Cardio प्लस HX03W स्मार्ट बैंड हेल्थ और फिटनेस का खास ख्याल रखने में अहम् भूमिका निभाता है, ये बैंड इंडिया में जल्द ही PR इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इम्पोर्ट किया जायेगा. इसे आप 9 सितम्बर से अमेज़न पर ऑनलाइन खरीद सकेंगे.
लेनोवो कार्डियो प्लस HX03W के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस स्मार्ट बैंड में आपको 0.96 इंच का फुलस्क्रीन OLED डिस्प्ले फ्रंट में मिल जाता है. ये बैंड काला, लाल, ब्लू और ऑरेंज कलर में मिलेगा. कम्पनी ने इसके लिए कई प्रकार के स्ट्रिप भी पेश किये हैं. इस बैंड में हार्ट रेट सेंसर भी मिल जाता है. इसमें USB टाइप चार्जिंग पोर्ट दिया गया है और IP68 वाटर रेजिस्टेंस फीचर के साथ है.
Third party image reference
लेनोवो का यह स्मार्ट बैंड आपके एंड्राइड और iOS फोन में आसानी से ब्लूटूथ से कनेक्ट होकर काम करेगा. हालाँकि ये बैंड एंड्राइड वर्जन 4.3 और iOS वर्जन 8.0 से नीचे वाले डिवाईस में सपोर्ट नहीं करेगा.


No comments